फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

24 महीने, 24 बातें जानिए आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन की

Fri, 04 Sep 2015 10:42 PM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन

24 महीने, 24 बातें जानिए आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन की

raghuram rajan complete two year as a rbi governor

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम गोविंदा राजन ने आज से ठीक दो साल पहले देश के सबसे युवा गवर्नर के रूप में बागडोर संभाली थी। जब उन्होंने इन जिम्मेदारी को अपने कंधों पर लिया तो देश का रुपया अमेरिकी डॉलर के सामने लड़खड़ा रहा था। एक समय ऐसा आया की एक डॉलर की तुलना में रुपया का भाव 68 रुपया के स्तर तक पहुंच गया।  पर रघुराम राजन को जो जिम्मेदारी सौंपी गई थी उन्होंने उसको बखूबी निभाया और देश की हचकोले खाती अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ने के रास्ते दिखाए। आज हम उनके पिछले 24 महीनों की उन 24 बातों को आपके सामने लाएगें जिसका देश के साथ विदेशी अर्थव्यवस्था पर भी असर देखने को मिला है।



रिपोर्ट- सचिन यादव/अमर उजाला, दिल्‍ली

24 महीने, 24 बातें जानिए आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन की

raghuram rajan complete two year as a rbi governor

आरबीआई के गर्वनर रघुराम राजन का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था। वह एक ‌तमिल परिवार में पैदा हुए थे और उनके पिता भारत सरकार में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी थे। रघुराम राजन की पढ़ाई दिल्‍ली के आरकेपुरम में स्थित दिल्‍ली पब्लिक स्कूल से हुई थी। आरबीआई गर्वनर का पूरा नाम रघुराम गोविंदा राजन है। इन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई आईआईटी दिल्‍ली से की है। आईआईटी दिल्‍ली से इन्होंने साल 1985 में इलेक्ट्रिक्ल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। वहीं वर्ष 1987 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद से पोस्‍ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में अपना पोस्ट ग्रेजुएट किया।

24 महीने, 24 बातें जानिए आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन की

raghuram rajan complete two year as a rbi governor

रघुराम राजन ने विश्‍व की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी एमआईटी से एसेज ऑन बैकिंग विषय पर पीएचडी की। रघुराम राजन अक्टूबर, 2003 से दिसंबर, 2006 तक इंटरनेशन मॉनटेरी फंड के मुख्य अर्थशास्‍त्री के रूप में कार्यरत रहें। वर्ष 2008 में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रघुराम राजन को अपना अवैतनिक आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया। इसी साल रघुराम राजन को योजना आयोग की एक आर्थिक सुधारों की उच्‍चस्तरीय कमेटी का प्रमुख बनाया गया। इस कमेटी ने रघुराम राजन की देखरेख में आर्थिक सुधारों से जुड़ी रिपोर्ट को पूरा किया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में रहे कौशिक बसु बतौर मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 महीने, 24 बातें जानिए आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन की

raghuram rajan complete two year as a rbi governor

रघुराम राजन को 10 अगस्त, 2012 को कौशिक बसु की जगह पर भारत सरकार का मुख्य आर्थिक सलाहाकर बनाया गया। वर्ष 2012-13 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण को तैयार करने का काम भी रघुराम राजन ने किया। वर्ष 2013 में 27 फरवरी को रघुराम राजन के नेतृत्व में तैयार किया गया आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया।

विज्ञापन

24 महीने, 24 बातें जानिए आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन की

raghuram rajan complete two year as a rbi governor

6 अगस्त, 2013 को आरबीआई गवर्नर के रूप में रघुराम राजन का नाम की घोषणा की गई। 4 सितंबर, 2013 को देश के 23वें गवर्नर के रूप में रघुराम राजन नए गवर्नर बने। रघुराम राजन देश के सबसे युवा बनने वाले गवर्नरों में से हैं। अभी रघुराम राजन की उम्र 52 वर्ष है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed