प्रिंसिपल की डांट से दुखी छात्र ने लगाई फांसी, जमकर बवाल
आजमगढ़ में जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर के प्रधानाचार्य की प्रताड़ना से क्षुब्ध कक्षा 11 के छात्र आशुतोष कुमार (16) ने हॉस्टल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे गुस्साए छात्रों-छात्राओं ने कालेज में जमकर तोड़फोड़ करते हुए कई स्थानों पर आगजनी की। (सभी फोटो और रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़)
प्रिंसिपल की डांट से दुखी छात्र ने लगाई फांसी, जमकर बवाल
छात्र प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे बाद पहुंचे एडीएम के आश्वासन पर छात्र शांत हुए। घटना का कारण प्रधानाचार्य द्वारा आशुतोष को सार्वजनिक रूप से डांटना और फोन पर पिता से उसकी शिकायत करना बताया जा रहा है। डीएम की रिपोर्ट पर देर शाम प्रधानाचार्य को हटा दिया गया। छात्र के पिता की तहरीर पर प्रधानाचार्य के खिलाफ हत्या और दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।
प्रिंसिपल की डांट से दुखी छात्र ने लगाई फांसी, जमकर बवाल
दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर गांव निवासी प्राइमरी शिक्षक सुरेंद्र राम का पुत्र आशुतोष (16) विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था। सहपाठियों के अनुसार वह हास्टल में क्रिकेट मैच देख रहा था। उसके साथ कक्षा आठ के भी कुछ छात्र थे। जिन्हें आशुतोष ने कहा था कि पहले भोजन कर लें फिर मैच देखें। इस पर एक छात्र ने मैच देखने के बाद भोजन करने की बात कही तो उसने उसे डांट दिया था।
प्रिंसिपल की डांट से दुखी छात्र ने लगाई फांसी, जमकर बवाल
उसी समय कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रेम नरायण शुक्ला वहां पहुंच गए और इसके लिए आशुतोष को जमकर डांटा। मंगलवार की सुबह आठ बजे प्रार्थना के बाद बच्चों के सामने ही प्रधानाचार्य ने आशुतोष को एक माह के लिए कालेज से निलंबित करने की घोषणा कर दी। साथ ही उसे अपने कार्यालय में बुलाया। इसके बाद उन्होंने आशुतोष के सामने ही उसके पिता को फोन कर उसकी शिकायत की।
प्रिंसिपल की डांट से दुखी छात्र ने लगाई फांसी, जमकर बवाल
इससे मर्माहत आशुतोष ने हास्टल में जाकर पंखे से लटककर फांसी लगा ली। करीब 11 बजे लंच होने पर जब छात्र हास्टल में पहुंचे तो आशुतोष की लटकती हुई लाश देखकर शोर मचाया। इस पर पूरे विद्यालय के छात्र-छात्राएं जमा हो गए। अध्यापक जगदीश राय ने उसे पंखे से उतरवाया और समीप के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।