फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिसकर्मियों ने जवान के घर में घुसकर ढाया कहर

Sat, 20 Sep 2014 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 20 Sep 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने जवान के घर में घुसकर ढाया कहर

policemen attack on ssb jawan house

यूपी के अमरोहा में बछरायूं थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सीमा सशस्त्र बल

के जवान पर पुलिसकर्मियों द्वारा टिप्पणी करने पर बवाल हो गया। जवान के विरोध करने पर दरोगा ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। जवान भी पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ा लिया।

पुलिसकर्मियों ने जवान के घर में घुसकर ढाया कहर

policemen attack on ssb jawan house

आरोप है कि बाद में गांव पहुंचे दो दरोगा सहित 10-12 पुलिसकर्मियों ने जवान के घर में घुसकर जमकर कहर ढाया। महिलाओं से अभद्रता की गई व घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। घर पर मौजूद जवान के भाई, बहन को रायफल की बट व लाठियों से बुरी तरह घायल कर दिया। माता को भी नहीं बख्शा गया।

पुलिसकर्मियों ने जवान के घर में घुसकर ढाया कहर

policemen attack on ssb jawan house

विरोध में ग्रामीणों ने दो घंटे तक अमरोहा मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देने पर ही जाम खोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने जवान के घर में घुसकर ढाया कहर

policemen attack on ssb jawan house

जवान के परिजनों का आरोप है कि पुलिस बिना महिला कांस्टेबिल के ही घर में घुसकर बहन के साथ अभद्र व्यवहार किया। जवान की बहन ने बताया कि पुलिसकर्मी घर में रखे सोने के कुंडल, चेन व दो अंगूठी लूट कर ले गए। जवान की बाइक भी पुलिसवाले अपने साथ ले गए। वही थानाध्यक्ष हरकंवल सिंह का कहना है कि जवान ने ही पुलिस के साथ अभद्रता व मारपीट शुरू की थी। थानाध्यक्ष ने परिजनों के लूट के आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि जवान के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए परिजनों ने स्वयं को घायल किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed