7 करोड़ की गाड़ी से रैली में पहुंचेंगे मोदी, बेजोड़ है खासियत
मथुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली 'दीनदयाल धाम' में आयोजित होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याण सभा के लिए दिल्ली और लखनऊ से फ्लीट गाड़ियां मथुरा पहुंच गई हैं। गाड़ियों को रिजर्व पुलिस लाइन में पार्क कराया गया है। (सभी फोटो: अमर उजाला ब्यूरो, आगरा)
7 करोड़ की गाड़ी से रैली में पहुंचेंगे मोदी, बेजोड़ है खासियत
करीब 18 टाटा मोटर्स की काले रंग की इन सफारी गाड़ियों की रिजर्व पुलिस लाइन में सफाई आदि कराई गई। गाड़ियों के विशेष चालक और सुरक्षा दस्ते के लोगों ने बताया कि हर गाड़ी बुलेटप्रूफ है। अत्याधुनिक सुरक्षा इंतजाम फिट हैं। अत्याधुनिक सुरक्षा इंतजामों वाली एक गाड़ी की कीमत एक करोड़ से अधिक है।
7 करोड़ की गाड़ी से रैली में पहुंचेंगे मोदी, बेजोड़ है खासियत
जिस गाड़ी में मोदी को हेलीपैड से मंच और दीनदयाल धाम तक ले जाया जाएगा वह स्पेशल गाड़ी सात करोड़ की है। उस गाड़ी के साथ ही टाटा कंपनी का विशेष जैमर वाहन भी पांच करोड़ से अधिक का है। जैमर वाहन के 100 मीटर के दायरे में कोई मोबाइल, रिमोट, ध्वनि तरंग विस्तारक, संग्राहक यंत्र काम नहीं कर सकेगा।
7 करोड़ की गाड़ी से रैली में पहुंचेंगे मोदी, बेजोड़ है खासियत
पीएम आगमन से 52 घंटे पहले शनिवार को सेना के हेलीकॉप्टर ने दीनदयालधाम में लैडिंग की। यहां बनाए गए तीन हेलीपैड को परखा। यहां इन तीन हेलीपैड के अलावा एक हेलीपैड राज्यपाल के लिए भी बनाया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से थोड़ा विलंब से सेना के हेलीकॉप्टर ने लैडिंग की। हेलीकॉप्टर काफी देर तक हेलीपैड पर ही चालू अवस्था में खड़ा रहा। हेलीपैड की मजबूती परखने के लिए बार-बार प्रेसर भी बनाया गया। इसी तरह तीनों हेलीपैड को परखा गया।
7 करोड़ की गाड़ी से रैली में पहुंचेंगे मोदी, बेजोड़ है खासियत
हेलीकॉप्टर की आवाज सुन नगला चंद्रभान सहित आसपास के गांवों के लोग दीनदयालधाम पर एकत्रित हो गए। धूल के गुबार से लोग इधर-उधर बचते नजर आए।