फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: जब मोदी बोले लड़का अपने घर आया है

Mon, 11 May 2015 11:40 AM IST
Updated Mon, 11 May 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: जब मोदी बोले लड़का अपने घर आया है

pm modi says boy retrun back to home

कभी संन्यासी बनने की नीयत से रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ पहुंचे नरेंद्र मोदी रविवार सुबह बतौर प्रधानमंत्री पहली बार यहां पहुंचे। वहां अपने स्वागत से अभिभूत मोदी ने कहा कि वह तो घर के लड़के हैं।


Trending Videos

तस्वीरें: जब मोदी बोले लड़का अपने घर आया है

pm modi says boy retrun back to home

उन्होंने मठ के संन्यासियों से कहा कि घर के लड़के के घर लौटने पर उसका स्वागत किया जाता है क्या ? वह सुबह बेलूर मठ के अलावा दक्षिणेश्वर के काली मंदिर भी गए और वहां पूजा-अर्चना की।

तस्वीरें: जब मोदी बोले लड़का अपने घर आया है

pm modi says boy retrun back to home

सुबह बेलूर मठ पहुंचने पर मोदी कार से उतरे और बिना जूतों के ही पैदल चल कर परिसर के भीतर पहुंचे और वहां संन्यासियों के साथ लगभग घंटा भर समय बिताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: जब मोदी बोले लड़का अपने घर आया है

pm modi says boy retrun back to home

स्वामी विवेकानंद के कमरे के पास पहुंच कर वह भावुक हो गए। वहां लगभग 15 मिनट तक बैठ कर उन्होंने ध्यान लगाया। दर्शकों को खिड़की से ही यह कमरा देखने की इजाजत है, लेकिन प्रधानमंत्री के लिए आज उस कमरे के दरवाजे खोले गए।

विज्ञापन

तस्वीरें: जब मोदी बोले लड़का अपने घर आया है

pm modi says boy retrun back to home

मिशन के संन्यासियों के साथ घुल-मिल कर बातचीत की और खुद को घर का लड़का यानी इसी परिवार का सदस्य बताया। बेलूर मठ के सहायक सचिव स्वामी सुबीरानंद ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कल शाम अस्पताल में मिशन प्रमुख स्वामी आत्मस्थानंद से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा था कि घर के लड़के के घर लौटने पर उसका स्वागत थोड़े किया जाता है। मठ में मोदी को धोती, शाल और पुस्तकें भेंट में दी गईं। प्रधानमंत्री ने इससे पहले हुगली के दूसरे किनारे पर स्थित दक्षिणेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed