{"_id":"5786ba8d7160294ee1305e32d73af24f","slug":"pics-blast-at-club-in-bucharest-kills-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: रोमानिया के नाइट क्लब में विस्फोट, 27 लोगों की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तस्वीरें: रोमानिया के नाइट क्लब में विस्फोट, 27 लोगों की मौत
Sun, 01 Nov 2015 09:00 AM IST
Updated Sun, 01 Nov 2015 09:00 AM IST
विज्ञापन
तस्वीरें: रोमानिया के नाइट क्लब में विस्फोट, 27 लोगों की मौत
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बुखारेस्ट के एक नाइट क्लब में हुए विस्फोट में 27 लोगों की मौत हो गई और 184 लोग घायल हो गए। रोमानिया के गृहमंत्री गैब्रियल ओप्रिया ने बताया किकॉलेक्टिव नाइट क्लब में एक रॉक संगीत समारोह के बाद की गई आतिशबाजी के दौरान यह विस्फोट हुआ। यह राजधानी में कई दशकों में हुआ सबसे दर्दनाक हादसा है।
तस्वीरें: रोमानिया के नाइट क्लब में विस्फोट, 27 लोगों की मौत
2 of 5
आग लगने और विस्फोट के बाद भगदड़ मच गई। करीब 400 लोग जिनमें ज्यादातर नौजवान थे क्लब से निकलने के लिए उसके भूतल के एकमात्र रास्ते की ओर दौड़े। गृहमंत्री कॉलेक्टिव क्लब में पहुंच गए जहां गुडबॉय टू ग्रेविटी बैंड का कार्यक्रम चल रहा है।
तस्वीरें: रोमानिया के नाइट क्लब में विस्फोट, 27 लोगों की मौत
3 of 5
मंत्रालय ने बताया कि जहां यह हादसा हुआ वहां 60 एंबुलेंस और आग बुझाने वाली गाड़ियां भेज दी गईं। उपगृहमंत्री रायद अराफात ने शनिवार को आपात बैठक के बाद बताया, ‘ मरने वाले 27 में से 17 की अभी पहचान की जानी बाकी और 146 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती। बदकिस्मती से इस विस्फोट में आग के कारण गंभीर रूप से झुलसे लोगों की हालत देखकर मरनेवालों की तादाद और बढ़ सकती है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: रोमानिया के नाइट क्लब में विस्फोट, 27 लोगों की मौत
4 of 5
डिजी 24 टेलीविजन ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि मंच पर जहां इस बैंड का कार्यक्रम चल रहा था वहां सजावट के लिए लगाए गए पॉलियस्टर में चिंगारी से आग लगने के कारण यह विस्फोट हुआ। एक खुशकिस्मत शख्स नंगे पांव ही बिना जूते के महफूज बाहर आया। इस शख्स ने बताया, ‘क्लब से बाहर आने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई’।
विज्ञापन
तस्वीरें: रोमानिया के नाइट क्लब में विस्फोट, 27 लोगों की मौत
5 of 5
उधर छोटी मोटी चोट के बाद अस्पताल से छुट्टी पाने वाली एक युवती ने बताया, ‘ क्लब में बस आग की लपटें ही दिखाई दे रहीं थी। महज पांच सेकेंड के भीतर ही पूरी छत जल गई। अगले तीन सेकेंड में हमें जो एकमात्र दरवाजा दिखाई दिया हम उसकी ओर दौड़े।’सरकार ने इस हादसे पर शनिवार से तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।