फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस ने हवाई फायरिंग कर खुद को बचाया, थाना छोड़कर भागे

Thu, 27 Aug 2015 12:50 PM IST
Updated Thu, 27 Aug 2015 12:50 PM IST
विज्ञापन

पुलिस ने हवाई फायरिंग कर खुद को बचाया, थाना छोड़कर भागे

person dead after beating police results tension in the area

गोवर्धन पुलिस द्वारा चार दिन पूर्व चोरी के शक में उठाए गए युवक की बुधवार को घर पहुंचने के बाद मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस की थर्ड डिग्री से युवक की मौत हुई है। गुस्साए ग्रामीणों और परिवारीजनों ने थाने में तोड़फोड़ कर दी। एसओ और सीओ सदर के साथ भी मारपीट की गई। (अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा/गोवर्धन)

पुलिस ने हवाई फायरिंग कर खुद को बचाया, थाना छोड़कर भागे

person dead after beating police results tension in the area

पुलिसकर्मियों ने हवाई फायरिंग कर खुद को बचाया और थाना छोड़कर भाग खड़े हुए। थाने पर भीड़ ने कब्जा जमा लिया। परिक्रमा मार्ग के समीप इस थाने पर हुए बवाल का असर परिक्रमार्थियों पर भी पड़ा। लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। मरने वाला युवक महेंद्र (22) पुत्र बुद्धा उर्फ भगवान सिंह निवासी अडींग था।

पुलिस ने हवाई फायरिंग कर खुद को बचाया, थाना छोड़कर भागे

person dead after beating police results tension in the area

उसे चार दिन पूर्व गोवर्धन पुलिस ने चोरी के आरोप में  उठाया था। बुधवार को छोड़ दिया। थाने से छूटने के करीब एक घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक को पुलिस ने थर्ड डिग्री दी थी। यातना के चलते जब उसकी हालत बिगड़ गई तो उसे छोड़ दिया गया। घर आते ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हवाई फायरिंग कर खुद को बचाया, थाना छोड़कर भागे

person dead after beating police results tension in the area

इससे गुस्साए परिवारीजन और ग्रामीण पहले तो शव लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए जा रहे थे। लेकिन फिर भीड़ शव लेकर गोवर्धन थाने की ओर मुड़ गई। देर शाम यहां पहुंची भीड़ ने आते ही पथराव शुरू कर दिया। मौके पर मिले थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह यादव को पीटा और सीओ सदर संजय सिंह भी मारपीट का शिकार हुए।

विज्ञापन

पुलिस ने हवाई फायरिंग कर खुद को बचाया, थाना छोड़कर भागे

person dead after beating police results tension in the area

थाने में खड़ी पुलिस की गाड़ी समेत आठ-दस गाड़ियों को भीड़ ने तोड़ दिया। पुलिसकर्मियों ने अपने बचाव के लिए हवाई फायरिंग भी की। थाने पर तोड़फोड़, पथराव और फायरिंग से घबराए कस्बा के दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। एकादशी पर परिक्रमा लगा रहे श्रद्धालु भी अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed