फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंप हाउस से टकराया स्टीमर, नदी में कूद लोगों ने बचाई जान

Mon, 27 Jul 2015 09:54 AM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 09:54 AM IST
विज्ञापन

पंप हाउस से टकराया स्टीमर, नदी में कूद लोगों ने बचाई जान

people jump into river for save life

चंबल नदी में आए उफान की लहरों के बीच अनियंत्रित हुआ स्टीमर पिनाहट घाट पर पलटने से बाल-बाल बच गया। स्टीमर चंबल नहर के पंप हाउस के पिलर से टकरा गया। इससे उसमें सवार 50 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। कई ने नदी में कूदकर भागे। बड़ा हादसा टलने के बाद भी न पुलिस और न पीडब्ल्यूडी ने कोई एहतियाती कदम उठाया है।



ब्यूरो/अमर उजाला, बाह/पिनाहट(आगरा)

पंप हाउस से टकराया स्टीमर, नदी में कूद लोगों ने बचाई जान

people jump into river for save life

बता दें कि चंबल नदी में उफान के बाद भी पिनाहट घाट पर यात्रियों की जान जोखिम में डालकर स्टीमर का संचालन किया जा रहा है। रविवार शाम करीब 50 लोगों को लेकर पिनाहट से मध्य प्रदेश की सीमा की ओर चले स्टीमर का संतुलन नदी के उफान की लहरों के चलते बिगड़ गया। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही स्टीमर चंबल नहर के पंप हाउस के पिलर से जा टकराया।

पंप हाउस से टकराया स्टीमर, नदी में कूद लोगों ने बचाई जान

people jump into river for save life

यह देख कुछ यात्रियों ने स्टीमर को कंट्रोल करने में मदद की तो कुछ ने जान खतरे में देख चीख पुकार मचा दी। वही कुछ जान बचाने के लिए नदी में कूद गए। गनीमत रही कि किनारे से कुछ गज की दूरी पर हादसा होने के कारण कोई हताहत नहीं हुई। इसके बाद भी ठेकेदार ने कोई सबक नहीं लिया है। स्टीमर का संचालन रोकने के लिए पुलिस और पीडब्ल्यूडी ने भी अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed