तस्वीरें: मोदी-शिंजो के दौरे को लेकर क्रेजी हुई काशी
मोदी-शिंजो दौरे को लेकर काशी के युवा कुछ ज्यादा ही क्रेजी नजर आ रहे हैं। (ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी)
तस्वीरें: मोदी-शिंजो के दौरे को लेकर क्रेजी हुई काशी
सिगरा स्थित छोटा मॉल पर युवाओं ने जहां जापानी छाता की खरीदारी की, वहीं कुछ लोगों ने शिंजो के चेहरे का टैटू भी अपने हाथ पर बनवाया।
तस्वीरें: मोदी-शिंजो के दौरे को लेकर क्रेजी हुई काशी
मॉल संचालक अशोक गोगिया ने बताया कि रंग बिरंगे जापानी छातों की बिक्री 200 से लेकर 800 तक हो रही है जबकि टैटू के रेट भी अलग-अलग है। बताया कि शिंजो के साथ ही युवा नरेंद्र मोदी के चेहरे वाला टैटू भी बनवाने आ रहे हैं।
तस्वीरें: मोदी-शिंजो के दौरे को लेकर क्रेजी हुई काशी
इस तस्वीर से साफ है कि स्थानीय प्रशासन इस दौरे को लेकर किसकदर तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं 12 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो अबे की यात्रा के दौरान तकरीबन 50 मजिस्ट्रेट लगेंगे। जिला प्रशासन पांच मजिस्ट्रेटों को रिजर्व में रखा है। इनके अलावा बाकी मजिस्ट्रेटों को बाबतपुर एयरपोर्ट, होटल गेटवे, नदेसर पैलेस और दशाश्वमेध घाट सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर लगाया है ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
तस्वीरें: मोदी-शिंजो के दौरे को लेकर क्रेजी हुई काशी
दूसरी ओर मोदी-शिंजो दौरे को लेकर बुधवार को एसपीजी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। सवा तीन घंटे चली बैठक में एसपीजी के अधिकारी दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती को लेकर परेशान दिखे। वे नहीं चाहते है कि आरती देखने के लिए बनाए गए मंच पर दूसरा कोई व्यक्ति हो। मंच पर केवल दोनों प्रधानमंत्री ही होंगे। इसके अलावा गंगा पार वाच टावर बनाया जाएगा। एसपीजी ने दशाश्वमेध घाट के बगल में ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर के पास 23 फवरी 2005 को हुए बम विस्फोट के स्थल को देखा।