फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी जोड़े ने पहले ताजमहल देखा फिर दे दी जान

Tue, 13 Oct 2015 12:17 PM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने पहले ताजमहल देखा फिर दे दी जान

one couple commit suicide after watching taj mahal

कर्नाटक के प्रेमी युगल ने अपने घर से लगभग दो हजार किलोमीटर दूर मोहब्बत की नगरी आगरा में आकर अपनी छोटी सी लव स्टोरी का अपने ही हाथों से दर्दनाक अंत कर लिया। दोनों ने रविवार को शहाजहां-मुमताज के बेपनाह प्यार की बेजोड़ निशानी ताजमहल का दीदार किया। इसके बाद होटल ताज पैलेस के कमरा नंबर 304 में खाना खाया, कोल्ड ड्रिंक पी और फिर एक दूसरे की बांहों में लिपटकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। सोमवार को दोनों के शव बिस्तर पर पड़े मिले। दोनों का लिखा सुसाइड नोट भी मिला है।


ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा।

प्रेमी जोड़े ने पहले ताजमहल देखा फिर दे दी जान

one couple commit suicide after watching taj mahal

रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे होटल में मारुति मंदिर के पास, गदग, कोन्नुर (कर्नाटक) निवासी राजानंद एच एम्रुंताकोर उर्फ राजू (26) पुत्र हनामंत युवती गौरी आर यदाहल्ली (15) पुत्री रवि (निवासी गदग) के साथ आया था। गौरी को उसने अपनी दोस्त बताया। दोनों ने आगरा घूमने आने की बात कही थी। सोमवार को चेक आउट करने को कहा था। उन्हें होटल की पहली मंजिल पर कमरा नंबर 304 दिया गया। होटल मैनेजर आशीष के मुताबिक, सोमवार सुबह तकरीबन नौ बजे दोनों को लेने के लिए आटो चालक आया। उसने गेट खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। उसे शक हुआ। काफी देर तक अंदर से आवाज नहीं आने पर इसकी जानकारी रकाबगंज पुलिस को दी।

प्रेमी जोड़े ने पहले ताजमहल देखा फिर दे दी जान

one couple commit suicide after watching taj mahal

सीओ सदर असीम चौधरी के पहुंचने पर कमरे की कुंडी तोड़कर गेट खोला गया। बेड पर राजू और गौरी के शव पड़े थे। गौरी के मुंह से झाग निकल रहे थे। कमरे में दो बैग रखे थे। उनकी तलाश लेने पर दोनों के आधार कार्ड बरामद हुए। उन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। दो मोबाइल भी मिले। बेड पर एक पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला, जिस पर परिवारीजनों का नंबर भी लिखा था। इस पर पुलिस ने उन्हें सूचना दी। पुलिस का कहना है कि एक टेबल पर दो गिलास (आधे भरे) में कोल्ड ड्रिंक मिली है। खाना खाने के बाद दोनों ने कोल्ड ड्रिंक पी होगी। इसके बाद विषाक्त पदाथ खाकर दोनों ने आत्महत्या कर ली होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने पहले ताजमहल देखा फिर दे दी जान

one couple commit suicide after watching taj mahal

सीओ सदर ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। परिवारीजनों को सूचना दी गई है। उनके आने का इंतजार किया जा रहा। दोनों के बीच प्रेम संबंधों की बात सामने आई हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कमरे से दो शीशी भी मिली हैं, जिनको कब्जे में ले लिया गया है। गौरी मंगलसूत्र और बिछिए भी पहने थी। माना जा रहा है कि दोनों शादी कर चुके थे। राजू का परिवार इसके खिलाफ था।

विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने पहले ताजमहल देखा फिर दे दी जान

one couple commit suicide after watching taj mahal

राजू और गौरी एक दूसरे को बेइंतहा प्यार करते थे। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गौरी ने तो अपने हाथों पर ‘आई लव यू राजू’ लिख रखा था। प्यार में एक तरफ जाति का बंधन था तो दूसरी तरफ गौरी की कम उम्र भी कोर्ट मैरिज की राह में रोड़ा थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो राजू ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे एक व्यक्ति परेशान करता था, जो उनके सुसाइड करने के लिए जिम्मेदार है। इसमें उसका नाम भी है। यह भी लिखा है कि लड़की के परिवारवाले लगातार धमकी दे रहे थे। उसे बेटी के उत्पीड़न में फंसाने की कहकर धमकाते थे। दोनों की जाति अलग-अलग है। इसलिए दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed