तस्वीरें: पिता की कब्र को मिट्टी देते समय छलकीं नवाजुद्दीन की आंखें
पिता नवाबुद्दीन सिद्दीकी के इंतकाल की खबर मिलते ही फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी मंगलवार सुबह परिवार के साथ मुंबई से बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) पहुंच गए। पिता के अंतिम दर्शन करते समय उनकी आंखें छलक आईं।
तस्वीरें: पिता की कब्र को मिट्टी देते समय छलकीं नवाजुद्दीन की आंखें
नवाज अपनी मां खैरुनिशा से भी मिले और उनके साथ बैठकर गमों को साझा किया। इसके बाद, पीर शाह विलायत में जनाजे की नमाज अदा की गई। इसके बाद लुहसाना रोड स्थित कब्रिस्तान में उनके शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
तस्वीरें: पिता की कब्र को मिट्टी देते समय छलकीं नवाजुद्दीन की आंखें
फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पिता नवाबुद्दीन सिद्दीकी (72) का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को इंतकाल हो गया। पिता के इंतकाल की सूचना मिलते ही नवाजुद्दीन के परिवार में शोक छा गया। नवाजुद्दीन अपनी बीवी आलिया, बेटे यामी और बेटी शोरा के साथ मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे बुढ़ाना स्थित अपने पैतृक घर पहुंचे। उनके घर पर कस्बे और रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ था।
तस्वीरें: पिता की कब्र को मिट्टी देते समय छलकीं नवाजुद्दीन की आंखें
भीड़ के बीच पिता के अंतिम दर्शन करने के बाद वे अंदर चले गए। फिल्म अभिनेता ने अपनी मां के पास बैठकर उनके गम को साझा किया। दोपहर दो बजे की नमाज के बाद फिल्म अभिनेता के पिता नवाबुद्दीन सिद्दकी का जनाजा निकला। उनके जनाजे में भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
तस्वीरें: पिता की कब्र को मिट्टी देते समय छलकीं नवाजुद्दीन की आंखें
पुलिस और परिजनों को व्यवस्था बनाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। पिता के जनाजे को कंधा देते हुए नवाज अपने भाइयों के साथ कस्बे के छोटा बाजार से होते हुए पीरशाह विलायत के मैदान में पहुंचे। पीर शाह विलायत के मैदान में जनाजे की नमाज अदा की गई। जनाजे को कस्बे के लुहसाना रोड स्थित कब्रिस्तान ले जाया गया।