'काम नहीं किया तो कान पकड़ना हमारे'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए रैली करने जमशेदपुर में थे। रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि झारखंड के लोगों को इस चुनाव में राज्य का अगले 100 साल लिए भविष्य चुनना है।
'काम नहीं किया तो कान पकड़ना हमारे'
उन्होने लोकसभा चुनावों में बीजेपी को 14 में से 12 सीटें देने के लिए झारखंड के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोकसभा के दौरान इस मैदान में इतनी भीड़ नहीं थी लेकिन हमें 12 सीट मिलीं और झारखंड के लोगों का प्यार भी मिलाह।
'काम नहीं किया तो कान पकड़ना हमारे'
लेकिन आज इस मैदान में उस रैली से ज्यादा भीड़ है जिसे देखकर पीएम ने कहा कि मुझे लग रहा है कि इस बार यहां बीजेपी को एतिहासिक बहुमत मिलने जा रहा है।
'काम नहीं किया तो कान पकड़ना हमारे'
पीएम ने अपनी रैली में कहा कि झारखंड में ज्यादा आबादी 13-18 साल के युवाओं की है। झारखंड संभावनाओं से भरा है लिहाजा इस चुनाव में आपको राज्य की सरकार नहीं बल्कि भविष्य चुनना है।
'काम नहीं किया तो कान पकड़ना हमारे'
उन्होने झारखंड की प्राकृतिक संपदा का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य के पास आयरन ओर और कोयले के विशाल भंडार हैं लेकिन पिछली सरकारों ने यहां लूट मचा रखी थी। पीएम बोले अब ऐसा नहीं होगा मैं झारखंड का कोयला और नहीं लुटने दूंगा। दिल्ली में बैठी सरकार ऐसी नीतियां बना रही है जिनसे आपकी प्राकृतिक संपदा का लाभ आप को मिले।