पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी डकैत चुन्नी, साथी बच निकले
पब्लिक की नाक में दम किए 80 हजार के इनामी डकैत चुन्नी पटेल उर्फ मेहमान को मध्य प्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मुठभेड़, मंगलवार भोर पहर एमपी के नयागांव के सेजवार जंगल के पास हुई। इस दौरान उसके करीब छह साथी बच निकले। मारे गए डकैत के पास से 315 बोर की रायफल और 1620 रुपये बरामद हुए।
ब्यूरो/अमर उजाला,चित्रकूट,।
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी डकैत चुन्नी, साथी बच निकले
डकैत चुन्नी पटेल के खिलाफ यूपी, एमपी के विभिन्न थानों में कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। उस पर यूपी पुलिस से पचास हजार और एमपी पुलिस से तीस हजार का इनाम घोषित किया था। वह मूल रूप से भरतकूप चौकी के बगइहापुरवा का निवासी था। उसने डकैत बलखड़िया की मौत के कुछ समय पहले अपना गैंग बनाया था। एमपी, यूपी के सीमावर्ती गांवों में उसका जबर्दस्त आतंक था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह चित्रकूट जिले के पंचायत चुनाव में किसी प्रत्याशी का प्रचार करने के लिए भरतकूप और नयागांव इलाके के आसपास डेरा जमाए था।
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी डकैत चुन्नी, साथी बच निकले
सोमवार शाम मध्य प्रदेश के नयागांव थाना प्रभारी राघवेंद्र द्विवेदी को सूचना मिली कि चुन्नी पटेट भगड़ा गांव के पास सेजवार के जंगल में है। उन्होंने सतना पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह को सूचना दी। उनके निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक चित्रकूट (एमपी) डा. पन्नालाल अवस्थी ने थाना प्रभारी रामपुर बघेलान अनिमेष दुबे व पुलिस फोर्स के साथ जंगल की घेराबंदी कर ली। भैरमबाबा स्थान के पास मौजूद डकैतों को ललकारने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में डकैत चुन्नी ढेर हो गया। उसके साथी बच निकले।