फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MLA को 4 घंटे तक बनाकर रखा बंधक, प्रशासन छुड़ाने तक न आया

Sun, 19 Jul 2015 05:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुगल सराय
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुगल सराय Updated Sun, 19 Jul 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन

MLA को 4 घंटे तक बनाकर रखा बंधक, प्रशासन छुड़ाने तक न आया

mla and councler made mortagages by public

बिजली न होने से नाराज नागरिकों ने रविवार को विधायक को ही बंधक बना लिया।

मुगलसराय नगर पालिका के निवासियों ने स्‍थानीय विधायक बब्बन सिंह चौहान और वार्ड नंबर 13 के सभासद कयामुद्दीन को तकरीबन चार घंटे तक बंधक बना कर रखा।

MLA को 4 घंटे तक बनाकर रखा बंधक, प्रशासन छुड़ाने तक न आया

mla and councler made mortagages by public

दिलचस्प बात यह रही है कि प्रशासन ने भी विधायक और पार्षद को छुड़ाने के ‌‌‌लिए प्रयास नहीं किया। दरअसल मुगलसराय नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 के बिजली को ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है। वार्ड के निवासियों ने कई बार ट्रासंफार्मर ठीक कराने का निवेदन किया।

MLA को 4 घंटे तक बनाकर रखा बंधक, प्रशासन छुड़ाने तक न आया

mla and councler made mortagages by public

उन्होंने विधायक से भी शिकायत की लेकिन मामले में न प्रशासन ने सक्रियता दिखाई और न व‌िधायक ने। रविवार को मुगलसराय के विधायक बब्‍बन सिंह चौहान क्षेत्र के दौरे पर थे। उनके साथ वार्ड नंबर 13 के सभासद कयामुद्दीन भी थे। उसी दौरान स्‍थानीय निवासियों ने उनके सामने ट्रासंफार्मर के मुद्दे को एक बार फिर उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

MLA को 4 घंटे तक बनाकर रखा बंधक, प्रशासन छुड़ाने तक न आया

mla and councler made mortagages by public

उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया, जिसके बाद लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। विधायक और सभासद को तकरीबन चार घंटे तक बंधक बना कर रखा गया। प्रशासन ने मामले कोई हस्तक्षेप नहीं किया। विधायक ने लोगों की मान-मनौव्‍वल की, जिसके बाद लोगों ने उन्हें एक हफ्ते की मोहलत देते हुए छोड़ दिया। विधायक ने लोगों को एक हफ्ते में ट्रांसफार्मर ठीक हो जाने का आश्वासन दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed