{"_id":"d2ebd1c63b78474676d26172ed4a4b3a","slug":"mama-bhanji-suicide-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मामा-भांजी ने ताजमहल देखा, शादी रचाकर की खुदकुशी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मामा-भांजी ने ताजमहल देखा, शादी रचाकर की खुदकुशी
Sun, 22 Feb 2015 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा, शाहजहांपुर
Updated Sun, 22 Feb 2015 02:24 PM IST
विज्ञापन
मामा-भांजी ने ताजमहल देखा, शादी रचाकर की खुदकुशी
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रेम संबंधों के चलते शाहजहांपुर जिले के एक गांव निवासी युवक ने अपनी सगी भांजी के साथ आगरा के थाना रकाबगंज के ईदगाह रोड स्थित एक होटल में फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट के मुताबिक दोनों जान देने से पहले शादी रचा चुके थे।
मामा-भांजी ने ताजमहल देखा, शादी रचाकर की खुदकुशी
2 of 8
सुसाइड नोट में एक साथ दफनाने की अंतिम इच्छा भी जताई गई है। लड़की खीरी के थाना हैदराबाद के एक गांव की रहने वाली थी। दोनों के शव शनिवार को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। सूचना पाकर दोनों के घरवाले आगरा के लिए रवाना हो गए।
मामा-भांजी ने ताजमहल देखा, शादी रचाकर की खुदकुशी
3 of 8
बताते हैं कि युवक के बड़े भाई की पुत्री का एक सप्ताह पूर्व मुंडन संस्कार था। उनकी भांजी भी मुंडन संस्कार में शामिल होने आई थी। 19 फरवरी को युवक का छोटा भाई, भांजी को घर छोड़ने की बात कहकर उसे बाइक से साथ ले गया था। 20 फरवरी को युवती के पिता ने बड़े साले के घर फोन कर बेटी को भेजने को कहा, तब दोनों के लापता होने की बात पता चली। परिवार के लोग गुपचुप तरीके से दोनों की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामा-भांजी ने ताजमहल देखा, शादी रचाकर की खुदकुशी
4 of 8
शनिवार को आगरा के रकाबगंज थाने से युवक के घर फोन आया। बताया गया कि एक
युवक और लड़की ने होटल की दूसरी मंजिल पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली
है। इससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। रकाबगंज पुलिस के अनुसार
प्रेमी युगल 19 फरवरी की शाम होटल में पहुंचे थे। शनिवार को सुबह देर तक
दोनों के कमरे से बाहर नहीं निकलने पर होटल स्टाफ ने आवाज दी। कोई जवाब न
मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
मामा-भांजी ने ताजमहल देखा, शादी रचाकर की खुदकुशी
5 of 8
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होटल का दरवाजा तोड़ा, तो दोनों सीलिंग फैन के सहारे फंदे पर लटके मिले। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें दोनों ने अपने प्रेम संबंध स्वीकार किए हैं। साथ ही शादी नहीं हो पाने के चलते खुद ही सुसाइड करने की बात कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।