लॉटरी से बने करोड़पति, मगर आदतों ने बनाया कंगाल
लॉटरी लगने के बाद आपका जीवन सही दिशा में बढ़ेगा या फिर गलत दिशा में यह पूरी तरह आप पर ही निर्भर करता है। अगर आप सोचते हैं कि हर लॉटरी विनर खुश ही होता है तो आप गलत हैं। मिलिए कुछ ऐसे ही लॉटरी विनर से जो सड़क पर आ गए।
लॉटरी से बने करोड़पति, मगर आदतों ने बनाया कंगाल
गेरॉल्ड म्यूसवॉन- गेरॉल्ड म्यूसवॉन ने साल 1998 में लॉटरी में 10 मिलियन कनाडियन डॉलर जीते थे। जो भी पैसा उन्हें मिला उसे उन्होंने ड्रग्स के सेवन और पार्टियों में खर्च कर दिया। उन्होंने अपने पारिवारिक सदस्यों के लिए कार और टीवी भी खरीदे थे। उन्होंने अपना पैसा एक बिजनेस में भी लगाया लेकिन वह भी न चला। साल 2005 में उन्होंने आत्महत्या कर ली।
लॉटरी से बने करोड़पति, मगर आदतों ने बनाया कंगाल
डेविड ली एडवर्ड- साल 2001 में एक पॉवर प्ले जैकपॉट में 27 मिलियन डॉलर की इनामी राशि जीतने के बाद डेविड ने अपना सारा पैसा स्पोर्ट्स कार को खरीदने और ड्रग्स के सेवन में खर्च कर दिया। उसने खुद का निजी जेट भी खरीदा था।
लॉटरी से बने करोड़पति, मगर आदतों ने बनाया कंगाल
लारा और रॉबर्ट ग्रिफिथ- इस कपल ने लॉटरी में 1.8 मिलियन पाउंड की इनामी राशि जीती, लेकिन इस जीत के बाद ही इनकी जीत बेतरतीब हो गई। इनकी शादी टूट के कगार पर आ गई। इन्होंने एक नया घर खरीदा, लेकिन वो आग में खाक हो गया। इस कपल ने अपना सब कुछ खो दिया।
लॉटरी से बने करोड़पति, मगर आदतों ने बनाया कंगाल
लुई ईसेनबर्ग- लुई ईसेनबर्ग की साल 1981 में 5 मिलियन डॉलर की लाटरी लगी थी। यह उस वक्त लॉटरी में मिलने वाली सबसे ज्यादा इनामी राशि थी। इस पैसे के बाद बल्ब बदलकर 250 डॉलर कमाने वाला एक व्यक्ति रातों रात करोड़पति बन गया। लेकिन उसकी किस्मत को शायद कुछ और मंजूर था। उसकी शादी टूटी जिसने उसकी जिंदगी को तबाह कर दिया।