इस बच्ची को गोद क्यों लेना चाहती हैं किम कार्दशियन?
एक अनाथआलय में बच्चों से मिलने के बाद किम कार्दाशियन ने कहा कि जब आप किसी से मिलते हैं और आपको ऐसी जगहों पर आपसी जुड़ाव महसूस होता है।
आप मदद नहीं कर सकते हैं पर सोचते है कि कैसे आप उन बच्चों की जिदंगी बदल सकते हैं। और यहां पर मुझे लगता है कि किसी को गोद लेना बहुत ही शानदार होगा।
अभी भी मैं उस बच्ची के बारे में सोचना नहीं छोड पाई हूं। मैंने अपने पति कायने को बताया कि वह बच्ची कितनी प्यारी है। सच मैं उस बच्ची को गोद लेना चाहती हूं।
इस बच्ची को गोद क्यों लेना चाहती हैं किम कार्दशियन?
किम ने उस समय इस विचार को त्याग दिया, जब उनकी मां ने कहा कि बच्चे को गोद लेना शॉपिंग करने जैसा है। साथ ही रिसोर्ट मैनेजर ने बताया कि थाइलैंड में बच्चों को गोद लेना काफी कठिन है।
पर जब उस बच्ची पिंक को किम कार्दशियन की उस इच्छा के बारे में बताया गया तो वह बच्ची खुश हो गई।
इस बच्ची को गोद क्यों लेना चाहती हैं किम कार्दशियन?
किम कार्दशियन के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए पिंक ने बताया कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि किम कौन हैं?
इस बच्ची को गोद क्यों लेना चाहती हैं किम कार्दशियन?
जब वो पहली बार यहां आई थी तब मैंने पहली बार उनकी तरफ देखा और मुस्कुराई। हमारे बीच में जैसे कोई कनेक्शन था। मुझे लगता है कि वह बहुत ही अच्छी शख्सियत है।
पिंक का असली नाम लाडवा टांग है, उसने बताया कि किम से मिलकर उसे बहुत मजा आया। और वो टेलीविजन देखना भी पसंद करती है।
इस बच्ची को गोद क्यों लेना चाहती हैं किम कार्दशियन?
पिंक की मां ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि पिंक को किम गोद लेना चाहती हैं तो उन्हें बहुत गर्व हुआ।