बवाल की लपटों से झुलसा काशी, पूरे शहर में मचा हाहाकार
अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान आगजनी और भगदड़ के बाद गोदौलिया चौराहे पर सोमवार की शाम हजारों लोग फंस गए। इसकी जानकारी मिलने के बाद घरों से निकले युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं की खबर लेने के लिए परिजन बेचैन रहे। जिन घरों के लोग शहर में निकले थे उनकी सलामती के लिए दुआएं की जाने लगी। आगजनी-पथराव के बाद पुलिस-पीएसी के जवानों ने सड़क पर जमे उपद्रवियों को खदेड़ने का प्रयास किया तब गलियों से जवाबी ईंट-पत्थर चलने लगे।
ब्यूरो/अमर उजाला,वाराणसी।
बवाल की लपटों से झुलसा काशी, पूरे शहर में मचा हाहाकार
इस दौरान अमर उजाला के दो छायाकारों की बाइक भी उपद्रवियों ने फूंकी डाली। इसके बाद छात्रों, मरीजों और दर्शनार्थियों और पर्यटकों का गोदौलिया, गिरजाघर, बांसफाटक, चौक और दशाश्वमेध की ओर जाना मुश्किल हो गया।
बवाल की लपटों से झुलसा काशी, पूरे शहर में मचा हाहाकार
लोग गलियों से होकर किसी तरह निकल सके। कोई भीड़ के बीच सड़क पर धक्कामुक्की से निकलने की कोशिश कर रहा था तो कोई गलियों में भाग कर शरण ले रहा था। हजारों लोग आसपास की गलियों में छिपे थे। तमाम महिलाओं और संतों ने भी गलियों के चबूतरों पर घंटों गुजारे।
बवाल की लपटों से झुलसा काशी, पूरे शहर में मचा हाहाकार
वाराणसी में प्रतिकार यात्रा पर हुए लाठीचार्ज पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पूरे जिला प्रशासन को निलंबित के साथ ही हाईकोर्ट के जज से प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। इतना ही नहीं, भाजपा ने इस घटनाक्रम के बाद संतों को अपना समर्थन देने का एलान किया है। सोमवार को आगरा आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वाराणसी में हुए घटनाक्रम को शासन की विफलता बताया है।
बवाल की लपटों से झुलसा काशी, पूरे शहर में मचा हाहाकार
उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रतिकार यात्रा को शुरू में ही रोकने की कोशिश क्यों नहीं की गई। यात्रा जब संकरे क्षेत्र गोदौलिया में पहुंची तब जबरन उसे रोका गया और बिना चेतावनी दिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उन्होंने वाराणसी के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पूरे जिला प्रशासन को निलंबित करने की मांग की है।