फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी की इस बहू ने किया ऐसा काम, आप भी करेंगे सलाम

Fri, 13 Mar 2015 03:30 PM IST
सत्येन्द्र राय/अमर उजाला, वाराणसी
सत्येन्द्र राय/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 13 Mar 2015 03:30 PM IST
विज्ञापन

यूपी की इस बहू ने किया ऐसा काम, आप भी करेंगे सलाम

khushbu sharma toilet.

टॉयलेट के लिए बेटियों को इसी तरह से आवाज उठानी चाहिए। मुझे इस बात का ज्यादा दुख था कि मेरे ससुराल वालों का बेटियों की इस पीड़ा की ओर कभी ध्यान ही नहीं गया। यह कह रही हैं काशी भेलूपुर की खुशबू शर्मा, जो घर में टॉयलेट न होने के कारण अपनी ससुराल भदोही गांव चकबीरा (शुकुलपुर) छोड़कर अपने मायके आ गईं। उनकी प्रेरणा स्वच्छता अभियान की ब्रांड अंबेसडर विद्या बालन की विज्ञापन में सीख हो या फिर मध्य प्रदेश से सिहोर अनीता नारे, मगर यह तो तय है खुशबू की खुशबू तो फैल चुकी है। इसमें पूर्वांचल ही नहीं सभी के लिए स्वच्छता और उससे भी जरूरी सुरक्षा के लिए स्पष्ट संदेश है।

यूपी की इस बहू ने किया ऐसा काम, आप भी करेंगे सलाम

khushbu sharma toilet.

खुशबू ने ससुराल वालों को शौचालय बनवाने के लिए पूरा वक्त दिया कि मगर ऐसा हुआ नहीं। खुशबू की शादी के तो करीब दो साल होने जा रहे हैं मगर जब गौने के बाद ससुराल स्थायी रूप से रहने पहुंचीं तो तमाम कमियों को उन्होंने नजरअंदाज कर ससुराल वालों से अगर कुछ मांगा तो यही कि वे उसके लिए घर में एक टॉयलेट बनवा दें। खुशबू कहती हैं कि खुले में शौच करने की बात तो मैंने कभी सोची भी नहीं थी। मुंह अंधेरे उठना और रात का इंतजार करना बेहद अखरता था। ऐसे में बाहर न जाना पड़े इसके लिए मैंने खाना-पीना तक छोड़ दिया, जिसका असर मेरी सेहत पर भी पड़ा। मैं अक्सर बीमार रहने लगी।

यूपी की इस बहू ने किया ऐसा काम, आप भी करेंगे सलाम

khushbu sharma toilet.

खुशबू ने ससुराल वालों को टॉयलेट बनवाने का पूरा मौका दिया। ससुराल वालों के कहने पर ही अपने घरवालों को भी ये बात नहीं बताई। ससुराल वाले उसकी विदाई के लिए आए तो उसने टॉयलेट बनवाने की बात रख ससुराल जाने से मना कर दिया। ससुराल वालों का टालमटोल चलता रहा और आखिरकार वादों और मानमनौव्वल पर गईं। जब देखा इस ओर किसी का ध्यान नहीं तो ससुराल छोड़कर मायके चली आईं। आखिरकार ससुरालियों को उसकी बात माननी पड़ी। ससुराल में अब टॉयलेट बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी की इस बहू ने किया ऐसा काम, आप भी करेंगे सलाम

khushbu sharma toilet.

घर में शौचालय का होना कितना जरूरी है, इसका अहसास आज हमें हुआ है, बहू ने आंख खोल दी है, अब जब तक घर में शौचालय नहीं बनेगा, कोई दूसरा काम नहीं करूंगा। यह कहना है औराई विकास खंड के चकबीरा (शुकुलपुर) गांव के शर्मा बस्ती निवासी खुशबू के ससुर प्रेम सागर शर्मा का। उन्होंने कहा बहू की इस जिद पर पहले गुस्सा आया पर अब बात समझ में आ गई है। गांव वालों के लिए भी खुशबू प्रेरणा बन चुकी है उन्होंने भी कहा कि हम भी अपने घरों में टॉयलेट बनवाने जा रहे हैं, बहुओं के साथ अब बेटियों के लिए भी इस सुविधा के बारे में हमें सोचना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed