'करोड़पति' फातिमा नहीं डाल पाईं अपना वोट, कौन हैं फातिमा?
यूपी में चल रहे जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए पहले चरण के चुनाव में शुक्रवार को सहारनपुर में मुजफ्फराबाद ब्लॉक के संसारपुर गांव में भी मतदान हुआ लेकिन जिस बेटी ने इस गांव का नाम देशभर में रोशन किया, वही बेटी चुनाव में वोट नहीं डाल पाई। (रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर)
'करोड़पति' फातिमा नहीं डाल पाईं अपना वोट, कौन हैं फातिमा?
यह वही गांव है जिसकी बेटी फिरोज फातिमा ने बिग बी अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति की विजेता बनकर अपनी प्रतिभा से सबको चौंका दिया था। फातिमा की इस उपलब्धि के कारण ही यह गांव अब करोड़पति फातिमा वाला गांव के नाम से भी चर्चित हो चुका है।
'करोड़पति' फातिमा नहीं डाल पाईं अपना वोट, कौन हैं फातिमा?
अमर उजाला की टीम जब इस गांव में फातिमा की वोटिंग के बारे में जानने के लिए उसके घर पहुंची तो बहन फायजा और मां फरीदा ने बताया कि उन्होंने ने तो अपना वोट डाल दिया है। फातिमा इसलिए मतदान नहीं कर पाई, क्योंकि वह आईएएस की तैयारी के लिए इन दिनों दिल्ली में कोचिंग के लिए गई हुई है।
'करोड़पति' फातिमा नहीं डाल पाईं अपना वोट, कौन हैं फातिमा?
उन्होंने बताया कि फातिमा की वजह से गांव से लेकर देश में जो मान बढ़ा है। उसे वे कभी नहीं भुला पाएंगे। इस दौरान फातिमा की बहन फायजा ने कहा कि वह इस समय एमबीए कर रही है। उसकी तमन्ना है कि उसे भी राजनीति में आगे आने का मौका मिले।
'करोड़पति' फातिमा नहीं डाल पाईं अपना वोट, कौन हैं फातिमा?
फायजा ने बताया कि उसे मौका मिला तो इस बार होने वाले ग्राम प्रधान के चुनाव में वह भी किस्मत आजमाएंगी। इस क्षेत्र में आगे आकर वह यही संदेश देना चाहती है कि बेटियां इस फील्ड में भी कम नहीं हैं। बेहतर शिक्षा के साथ ही वह अपने गांव के लिए सड़क, बिजली पानी से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ी बेटियों के लिए काफी कुछ करना चाहती हैं।