फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: दिल दहलाने वाले हादसे में 11 की मौत, तस्वीरें

Mon, 30 Mar 2015 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोंठ (झांसी)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोंठ (झांसी) Updated Mon, 30 Mar 2015 11:38 AM IST
विज्ञापन

यूपी: दिल दहलाने वाले हादसे में 11 की मौत, तस्वीरें

jahnsi accident pics.

झांसी क्षेत्र के थाना मोंठ के ग्राम भुजौंद में वन विभाग के डाक बंगला के सामने हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 11 पहुंच गई है। रविवार को गंभीर रूप से घायल महिला ग्राम प्रधान व उसके पुत्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, रविवार को मेडिकल कालेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस हादसे का शिकार हुए लोगों के करुण क्रंदन से दहलता रहा।

यूपी: दिल दहलाने वाले हादसे में 11 की मौत, तस्वीरें

jahnsi accident pics.

चैत्र शुक्ल पक्ष के नवरात्र पर भुजौंद निवासी रामसहाय यादव के पुत्र लाखन सिंह यादव ने दतिया जिले में स्थित धार्मिक स्थल रतनगढ़ वाली माता के नाम से घर में जवारे बोए थे। ग्रामीणों ने पूरे भक्ति भाव के साथ देवी की पूजा की और शनिवार को रात करीब 11 बजे लाखन सिंह के घर से दो ट्रैक्टर की ट्रालियों में जवारे रख कर श्रद्धालु रतनगढ़ के लिए रवाना हुए।

यूपी: दिल दहलाने वाले हादसे में 11 की मौत, तस्वीरें

jahnsi accident pics.

ट्रालियों में महिलाएं एवं बच्चे बैठे हुए थे। पुरुष ट्रैक्टरों के बोनट पर सवार थे। देवी भजनों के साथ गांव के लोगों ने ट्रैक्टरों को गांव के बाहर तक रवाना किया। गांव से निकलकर दोनों ट्रैक्टर भुजौंद डाक बंगला के सामने हाईवे पर सड़क किनारे खड़े हो गए। कुछ श्रद्धालु वन विभाग डाक बंगला के अंदर स्थित श्री देवी मंदिर में पूजा करने के लिए चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी: दिल दहलाने वाले हादसे में 11 की मौत, तस्वीरें

jahnsi accident pics.

इतने में पीछे से तेज गति से आ रहा एक दस पहिया ट्रक क्रमांक एमपी 33 एचए 0287 के चालक ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर की ट्राली को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगते ही ट्राली पलट गई और ट्रैक्टर आगे वाले ट्रैक्टर की ट्राली के पिछले हिस्से में धंसकर दो टुकड़ों में टूट गया। ट्राली में बैठी महिलाएं, बच्चे सड़क पर इधर-उधर गिर गए।

विज्ञापन

यूपी: दिल दहलाने वाले हादसे में 11 की मौत, तस्वीरें

jahnsi accident pics.

हादसे के शिकार लोगों की चीखें सुनकर ग्रामीण और वन विभाग कर्मी मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। सड़क पर लोग रक्त रंजित अवस्था में पड़े थे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को देकर ट्रॉली में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। हादसे में उर्मिला (40) पत्नी लाखन सिंह यादव व अशोक कुमार सविता की मौके पर ही मौत हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed