ऑपरेशन किशन में लगे 18 घंटे, इसी जांबाज ने निकाला मासूम को
प्रशासन की मशक्कत और दुआएं काम आईं। फीरोजाबाद के सिरसागंज में बोरवेल के गड्ढे में 60 फीट की गहराई पर फंसे दो साल के मासूम किशन को बचाने में सफलता मिल गई। 18 घंटे बाद शनिवार सुबह करीब 6.45 बजे 58 फीट की खोदाई के बाद बनाई गई सुरंग के माध्यम से उसे निकाला गया। (अमर उजाला ब्यूरो, फीरोजाबाद/सिरसागंज)
ऑपरेशन किशन में लगे 18 घंटे, इसी जांबाज ने निकाला मासूम को
नगला धर्म का युवक राजन जैसे ही किशन को लेकर बाहर निकला लोगों की धड़कनें रुक गईं। बाद में डाक्टरों ने किशन को सकुशल बताया तब कहीं जाकर उनकी जान में जान आई। अधिकारियों के साथ मासूम की मां सुमन देवी एवं दादी पुष्पादेवी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। डीएम विजय किरन आनंद तथा एसपी पीयूष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी पूरी रात रहे।
ऑपरेशन किशन में लगे 18 घंटे, इसी जांबाज ने निकाला मासूम को
गौरतलब है कि गांव कमरपुर बैजुआ निवासी ब्रजेश शुक्रवार को गहाई पर लिए आठ बीघा धान की फसल में पानी लगाने को पत्नी सुमन, दो वर्षीय बेटा किशन और दो माह के बेटे को लेकर गया था। खेत में पानी लगाने के बाद वह वीरेंद्र की नलकूप की कोठरी बंद कर बाहर निकला तो किशन नहीं था। वहां बने बोरवेल के गड्ढे से जब किशन की रोने की आवाज सुनी तो उनका कलेजा बैठ गया।
ऑपरेशन किशन में लगे 18 घंटे, इसी जांबाज ने निकाला मासूम को
ब्रजेश ने खुद बोरवेल में घुसकर किशन को निकलाने के प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जानकारी अधिकारियों को लगी तो उन्होंने दौड़ लगा दी। एक पोंकलेन मशीन, चार बड़ी एवं एक छोटी जेसीबी, छह ग्रामीणों की ओर से लाए ट्रैक्टर, डेढ़ दर्जन ग्रामीणों की टीम शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक किशन को सकुशल निकालने में लगी रहीं।
ऑपरेशन किशन में लगे 18 घंटे, इसी जांबाज ने निकाला मासूम को
स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की दो टीमें व फायर ब्रिगेड की गाड़ी, करीब 50 से अधिक पुलिस के जवानों की टीम में बचाव कार्य में लगी थी। डीएम विजय किरन आनंद, एसपी पीयूष श्रीवास्तव, एएसपी संजय यादव, नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, एसडीएम सदर डा.पंकज वर्मा, शिकोहाबाद चंद्रभानु सिंह, सीओ सदर जगदीश सिंह के साथ अन्य अधिकारी लगातार दिशा निर्देश दे रहे थे।