समंदर का सिकंदर कहलाए जाने वाले युद्धपोत आईएनएस 'विराट' सोमवार को सूर्यास्त के साथ ही रिटायर हो गया। दुनिया भर के समुद्र पर 30 साल तक धाक जमाकर राज करने वाले 'विराट' को आज भारतीय नौसेना ने 'सेवा मुक्त' कर दिया।
सूर्यास्त के साथ ही 30 की उम्र में रिटायर हुआ 'विराट'
आईएनएस विराट 30 सालों तक भारतीय नौसेना के साथ जुड़ा रहा। दुनिया के सबसे पुराने विमान वाहक पोत पर 4, 5 और 6 मार्च एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। 6 मार्च की शाम उसके लिए अंतिम याद बनी।
सूर्यास्त के साथ ही 30 की उम्र में रिटायर हुआ 'विराट'
इस युद्धपोत को वापिस ले लिया गया। अंतिम समारोह में भारतीय नौसेना का से कई उच्चाधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा नौसेना के प्रमुख चीफ एडमिरल सुनिल लांबा भी इस समारोह का हिस्सा बना।
सूर्यास्त के साथ ही 30 की उम्र में रिटायर हुआ 'विराट'
30 साल तक भारतीय नौसेना से जुड़े रहने वाले इस युद्धपोत ने 28 सालों तक अंग्रेज नौसेना रॉयल ब्रिटिश नेवी को भी अपनी सेवाएं दी हैं। अपने पुराने अवतार में 'विराट' ने 1982 में अर्जेंटीना के खिलाफ फॉल्कलैंड युद्ध में ब्रिटेन को जीत दिलाई।
सूर्यास्त के साथ ही 30 की उम्र में रिटायर हुआ 'विराट'
5 of 9
INS VIRAAT
- फोटो : Reddif
आईएनएस विराट का वजन 27,800 टन है। इसने नवंबर 1959 से लेकर अप्रैल 1984 तक बतौर एचएमएस अर्म्स ब्रिटिश नौसेना को अपनी सेवा दी थी। इसके बाद यह भारतीय नौसेना से जुड़ गया।