अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारतीय दौरे से पहले मेरठ के गंगानगर ए ब्लॉक में बीएसएनएल का गेट-वे हैक करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खबर थी कि हैकर्स द्वारा इंटरनेट के जरिये अवैध रूप से नेशनल और इंटरनेशनल कॉल्स कराई जा रही हैं। दूरसंचार मंत्रालय के दिल्ली स्थित टर्म सेल ने इसे डिटेक्ट करते हुए स्थानीय बीएसएनएल अफसरों और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ छापा मारा, जहां किराये के कमरे में अवैध रूप से मिनी एक्सचेंज चलता मिला।
BSNL हैक कर ISD कॉलिंग के खेल का पर्दाफाश
BSNL हैक कर ISD कॉलिंग के खेल का पर्दाफाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BSNL हैक कर ISD कॉलिंग के खेल का पर्दाफाश
कमरा पश्चिम विहार दिल्ली निवासी दो युवकों ने किराये पर लिया था, जो फरार मिले। प्रारंभिक छानबीन में उनकी आईडी फर्जी निकली हैं। मौके से उच्च शक्ति का ट्रांसमीटर, एंटीने, मॉडम, वाई-फाई, लैपटॉप, मशीनें और दूरसंचार के अन्य उपकरण मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस अवैध एक्सचेंज का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए हो सकता है। हालांकि, अधिकारिक तौर पर स्थानीय पुलिस अफसरों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मकान मालकिन सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में निदेशक दूरसंचार ने थाना इंचौली पर तहरीर दी है।
BSNL हैक कर ISD कॉलिंग के खेल का पर्दाफाश
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे दिल्ली से आई दूरसंचार विभाग की टीम ने टर्म सेल के निदेशक अरुण कुमार वर्मा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच के साथ गंगानगर ए ब्लॉक के मकान नंबर-271 पर छापा मारा। यह मकान सुमिधा दीक्षित पत्नी स्वर्गीय अनिल कुमार का है। इसमें ऊपर की मंजिल पर स्थित एक कमरा पश्चिम विहार दिल्ली निवासी हरीश कुमार और निशांत ने करीब चार माह पूर्व किराये पर लिया था। इन युवकों को गंगा प्लाजा में साइबर कैफे चलाने वाले विकास चौहान ने तीन हजार रुपये प्रतिमाह पर कमरा दिलाया था। मकान के सामने ही बीएसएनएल का टॉवर भी लगा है।
BSNL हैक कर ISD कॉलिंग के खेल का पर्दाफाश
ज्वाइंट टीम जब इस मकान पर पहुंची तो कमरे पर ताला लगा मिला। ताला तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देख अफसर दंग रह गए। कमरे में किसी टेलीफोन एक्सचेंज की तरह कॉल कराने वाले विभिन्न दूरसंचार उपकरण फैले थे। करीब 70 मिनी एंटीना अलग-अलग लगे थे। इनमें से 42 एक्टिव पाए गए। कमरे में केबलों का जाल बिछा था। अफसरों के अनुसार मौके पर उच्च शक्ति का माइक्रो ट्रांसमीटर, मॉडम, वाई-फाई कनेक्शन, लैपटॉप, चार अलग-अलग मशीनें और अन्य उपकरण मिले। किसी आतंकी कनेक्शन की आशंका पर एसएसपी, एसपी देहात, एसपी क्राइम, सीओ क्राइम समेत अन्य अफसर भी पहुंचे। खुफिया एजेंसियों की इकाईयों से जुड़े अधिकारी भी पहुंच गए। कमरे में करीब तीन घंटे छानबीन चली। इसके बाद कमरे में मिला सारा सामान सील कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
BSNL हैक कर ISD कॉलिंग के खेल का पर्दाफाश
पुलिस अफसरों ने मकान मालकिन सुमेधा दीक्षित, उनके बेटे क्षितिज दीक्षित और विकास चौहान को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। विकास से क्राइम ब्रांच के अफसरों ने अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की। बताया गया कि निशांत और हरीश सप्ताह में एक या दो दिन ही कमरे पर रहते थे। कमरे का किराया भी विकास देता था। बताया गया कि दोनों युवक बीटेक के छात्र हैं। ये नोएडा और देहरादून से पूरा सिस्टम ऑपरेट करते थे। देर शाम निदेशक दूरसंचार की तरफ से थाना इंचौली पर तहरीर दी गई, जिसमें बताया गया कि बीएसएनएल का गेट-वे हैक कर 64 लाइनों का इस्तेमाल अवैध कॉलिंग के लिए किया जा रहा था। ज्यादातर आईएसडी कॉल कराई जा रही थीं।