फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के मुजफ्फरनगर में सिलेंडर में ब्लास्ट, 4 की मौत, तस्वीरें

Mon, 05 Oct 2015 09:34 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Oct 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में सिलेंडर में ब्लास्ट, 4 की मौत, तस्वीरें

gas cylinder blast in muzaffarnagar

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर में चरथावल कस्बे के मोहल्ला पीरगान के एक मकान में सिलेंडर फटने से हुए विस्फोट में एक महिला और तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। मकान में ही रखे पटाखों ने धमाके के साथ पूरा मकान उड़ा दिया।


यूपी के मुजफ्फरनगर में सिलेंडर में ब्लास्ट, 4 की मौत, तस्वीरें

gas cylinder blast in muzaffarnagar

हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर किया गया है। सैकड़ों की भीड़ ने लोगों को मकान से बाहर निकाला। अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। विस्फोट की घटना से कसबे में दहशत व्याप्त है।

यूपी के मुजफ्फरनगर में सिलेंडर में ब्लास्ट, 4 की मौत, तस्वीरें

gas cylinder blast in muzaffarnagar

मोहल्ला पीरगान निवासी शराफत पुत्र सद्दीक के मकान में रविवार दोपहर करीब एक बजे यह भीषण हादसा हुआ। घर की महिला यासमीन (45) गैस पर खाना बना रही थी कि गैस लीकेज होने पर सिलेंडर ने आग पकड़ ली। मकान में बने हुए भारी मात्रा में पटाखे भी रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में सिलेंडर में ब्लास्ट, 4 की मौत, तस्वीरें

gas cylinder blast in muzaffarnagar

आग ने जल्द विकराल रूप धारण कर लिया और पटाखों को भी चपेट में ले लिया। सिलेंडर फटने से पटाखों में विस्फोट होने लगे। विस्फोट इतने जबरदस्त थे कि पूरा मकान उड़ गया। मकान के अंदर मौजूद सभी लोग मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मलबे में दबे परिजनों को बाहर निकालकर कस्बे में सीएचसी भिजवाया, जहां से गंभीर हालत के चलते सभी को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया।

विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में सिलेंडर में ब्लास्ट, 4 की मौत, तस्वीरें

gas cylinder blast in muzaffarnagar

 सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान 45 वर्षीय यासमीन पत्नी नसीम, समर (2) पुत्र नसीम, आलिया (2) पुत्री शराफत और इसके छोटे भाई एक वर्षीय आहिल की मौत हो गई। घायलों में रुड़की से आए रिश्तेदार आसिफ को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय से मेरठ रेफर कर दिया गया। इसराना भी गंभीर रूप से घायल है, जिसका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed