{"_id":"9dde0251404ce0d8d42dcac0686392f8","slug":"five-children-died-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: भैंसों के बिदकने से हादसा, 5 बच्चों की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तस्वीरें: भैंसों के बिदकने से हादसा, 5 बच्चों की मौत
Fri, 28 Nov 2014 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 28 Nov 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
तस्वीरें: भैंसों के बिदकने से हादसा, 5 बच्चों की मौत
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी में लखीमपुर खीरी के पलिया-चंदनचौकी सड़क मार्ग पर पुरैना गांव के पास पोंगरा नाले में डनलप (भैंसा गाड़ी) गिरने से दशहरा मेला देखकर लौट रहे थारू जनजाति के पांच बच्चों की डूबकर मौत हो गई, जबकि पांच बच्चे बचा लिए गए।
तस्वीरें: भैंसों के बिदकने से हादसा, 5 बच्चों की मौत
2 of 5
पुलिस के मुताबिक ग्राम सूरमा निवासी गंगाराम अपनी तीन पोतियों सनमती (14), निर्मला (8) और मृचला (6) के अलावा करीना (14), फूला (13), संजय (15), रूप सिंह (11), रिया (7), रुचि (5) और एक अन्य बालिका समेत दस बच्चों को बुधवार शाम चंदनचौकी कस्बे में दशहरा मेला दिखाने ले गए थे।
तस्वीरें: भैंसों के बिदकने से हादसा, 5 बच्चों की मौत
3 of 5
रावण वध और नाटक-नौटंकी देखने के बाद रात करीब दो बजे सभी लोग डनलप से घर
लौट रहे थे। डनलप गांव का ही रामकुमार सिंह चला रहा था। रात करीब तीन बजे
भैंसों को पोंगरा नाले में पानी पिलाने के लिए रामकुमार ने डनलप को सड़क से
नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: भैंसों के बिदकने से हादसा, 5 बच्चों की मौत
4 of 5
पानी पीने के बाद मुड़ते वक्त भैंसे बिदक गए और पूरा डनलप नाले में गिर गया। डनलप सवार सभी लोग नाले में डूबने लगे। रामकुमार और गंगाराम ने जैसे-तैसे खुद को संभाला और बच्चों को डूबने से बचाने की कोशिश करने लगे। दोनों ने चीख-पुकार मचाई। आवाजें सुनकर पास रहने वाले ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: भैंसों के बिदकने से हादसा, 5 बच्चों की मौत
5 of 5
ग्रामीणों की मदद से गंगाराम की एक पोती सनमती, रूप सिंह, रिया और रुचि समेत पांच बच्चे बचा लिए गए। इस दौरान संजय, करीना, निर्मला, मृचला और फूला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम एसपी सिंह और सीओ मारकंडेय प्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।