{"_id":"bb8c1c4bc8405228e7521994a9551b9b","slug":"farmer-death-after-fire-himself-in-auraiya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने खुद को लगाई आग, मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तस्वीरें: आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने खुद को लगाई आग, मौत
Fri, 10 Jul 2015 08:30 PM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
तस्वीरें: आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने खुद को लगाई आग, मौत
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव में फसल बर्बादी से क्षुब्ध किसान ने खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल आग लगा ली। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
तस्वीरें: आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने खुद को लगाई आग, मौत
2 of 4
हैदरपुर गांव निवासी अवनेश कुमार दुबे (42 वर्ष) के पास तीन बीधे खेत है। उसने रबी सीजन में सात बीघा बलकट खेती करवाया था। ओलावृष्टि की ओर से फसल बर्बाद हो गई। इससे वह काफी दिनों से क्षुब्ध था। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह वह अपने खेत स्थित नलकूप पर गया और खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल आग लगा ली।
तस्वीरें: आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने खुद को लगाई आग, मौत
3 of 4
उसको जलता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। हालांकि गांव में चर्चा यह भी है कि वह बीमारी की वजह से भी परेशान था। इस संबंध में तहसीलदार अजीतमल देवेंद्र कुमार ने बताया कि आग से जलकर मरे किसान के परिजनों की आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने खुद को लगाई आग, मौत
4 of 4
आर्थिक तंगी ने किसान अवनेश को पूरी तरह से तोड़ दिया था। परिवार के सदस्यों की माने तो वह पिछले कई महीनों से गुमशुम सा रहने लगा था। अवनेश की हालत से परिवार के लोग भी परेशान थे, लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं था कि अवनेश ऐसा आत्मघाती कदम उठा सकता है। पिता का शव देख पुत्री शोभा के आंसू छलक रहे थे। वहीं बड़ी बहन को रोता देख मोना भी सिसकियां भरने लगी। बहनों के आंखों में आंसू देख सत्यम व पदम दौड़कर कमरे के अंदर चले गए। मौजूद लोग सभी को ढांढस बंधाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।