{"_id":"f0caea038d510c14fe2a1b8046075e19","slug":"drunk-policeman-forced-dancer-to-dance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: सिपाही ने कराया तमंचे पर डिस्को, मामले में नया मोड़","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूपी: सिपाही ने कराया तमंचे पर डिस्को, मामले में नया मोड़
Thu, 13 Nov 2014 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Thu, 13 Nov 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
यूपी: सिपाही ने कराया तमंचे पर डिस्को, मामले में नया मोड़
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहजहांपुर के निगोही कस्बे में चल रही रामलीला के दौरान सोमवार की रात सिपाही शैलेंद्र कुमार शुक्ला के मंच पर तमंचे के साथ चढ़कर नर्तकी को डरा-धमका कर ठुमके लगाने के लिए मजबूर करने और करीब तीस हजार रुपये लुटाने के मामले में नया मोड़ आ गया है।
यूपी: सिपाही ने कराया तमंचे पर डिस्को, मामले में नया मोड़
2 of 5
एसपी राकेश चंद्र साहू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जहां सिपाही को निलंबित कर दिया है वहीं सिपाही का निलंबन बचाने के लिए नर्तकी ने जांच अधिकारी सीओ सदर विजय शंकर मिश्रा से मिलकर सिपाही के पक्ष में बयान दिया है। यही नहीं, रामलीला कमेटी के पदाधिकारी आरोपी सिपाही के बचाव में उतर आए हैं।
यूपी: सिपाही ने कराया तमंचे पर डिस्को, मामले में नया मोड़
3 of 5
बता दें कि निगोही कस्बे में सोमवार रात करीब 11 बजे रामलीला के मंच पर डांस पार्टी चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शराब के नशे में झूमता हुआ सिपाही शैलेंद्र कुमार शुक्ला वहां पहुंचा और वहां मौजूद लोगों से धक्का-मुक्की करते हुए स्टेज पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी: सिपाही ने कराया तमंचे पर डिस्को, मामले में नया मोड़
4 of 5
सिपाही ने स्टेज पर पहुंच कर तमंचा लोड किया और गोट में लगाने के बाद डांस कर रही नर्तकी को डरा-धमका कर उसके साथ ठुमके लगाने लगा। उसके हाथ में एक-एक हजार के नोट थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सिपाही ने नर्तकी के साथ छेड़छाड़ की और और करीब तीस हजार रुपये लुटाने लगा। सिपाही ने अपनी फरमाइश पर नर्तकी से दो गीतों पर डांस कराया। इस दौरान वह लगातार नोट लुटाता रहा। बताते हैं कि उसने करीब तीस हजार रुपये लुटा दिए। मामला चर्चा में आने के बाद एसपी राकेश चंद्र साहू ने मंगलवार को आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया और मामले की जांच सीओ सदर विजय शंकर मिश्रा को सौंप दी।
विज्ञापन
यूपी: सिपाही ने कराया तमंचे पर डिस्को, मामले में नया मोड़
5 of 5
बुधवार को वहीं डांस पार्टी में शामिल वह नर्तकी, जिस पर सिपाही ने नोट लुटाए थे, जांच करने वाले सीओ के पास पहुंची और सिपाही का बचाव करते हुए उसके पक्ष में बयान दिए। रामलीला कमेटी से जुडे लोग भी सीओ से मिले और सिपाही को बचाने के लिए बयान दिए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने सीओ से कहा सिपाही डांस पार्टी में घुसे एक गुंडे को पकड़ने आया था। गुंडा रुपये और तमंचा छोड़कर भाग गया था, जिसे सिपाही ने अपनी गोट में लगा लिया था। सीओ सदर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।