{"_id":"e5c5fb8ce84f1c3e0c14f77453710c84","slug":"disturbance-in-meerut-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी में छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक बवाल, फायरिंग","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वेस्ट यूपी में छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक बवाल, फायरिंग
Wed, 28 Jan 2015 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक बवाल, फायरिंग
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ में देहली गेट क्षेत्र के सराय लालदास में सोमवार रात नौ बजे दो बहनों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर सांप्रदायिक बवाल हो गया। दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट और पथराव के बाद फायरिंग भी हुई। इसमें दोनों बहनों समेत आठ लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने पांच गाड़ियों में तोड़फोड़ कर हंगामा शुरू किया।
वेस्ट यूपी में छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक बवाल, फायरिंग
2 of 7
आननफानन में पुलिस और पीएसी लगाकर मामले को शांत किया गया। सूचना पर भाजपाई भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान एसपी सिटी और सीओ से भाजपाइयों की जमकर नोकझोंक भी हुई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया।
वेस्ट यूपी में छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक बवाल, फायरिंग
3 of 7
सराय लालदास में गोपाल नाम से कन्फैक्शनरी शॉप है। रात करीब 9 बजे अनवर, जिशान, हारुन और कई युवक दुकान के सामने धूम्रपान कर रहे थे। इसी दौरान ईश्वरपुरी की रहने वाली दो बहनें भाई के साथ सामान खरीदकर दुकान से निकल रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक बवाल, फायरिंग
4 of 7
पुलिस के मुताबिक युवकों ने दोनों बहनों से छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों बहनों और भाई पर हमला बोल दिया। इसकी जानकारी लगते ही युवती पक्ष के भी लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक बवाल, फायरिंग
5 of 7
इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव और हवाई फायरिंग भी हुई। इसमें दोनों बहनों समेत अनवर और उसका भाई फैजल और चार अन्य घायल हुए। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने हाकी और डंडे लेकर जमकर उत्पात मचाया। एक क्लीनिक में घुसकर लूटपाट और तोड़फोड़ की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।