मथुरा-इलाहाबाद में बवाल, बिजनौर में सांप्रदायिक टकराव
मथुरा में वृंदावन रोड पर एक बालक की बस की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद बस लेकर भाग रहे भाग रहेचालक लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा, बस में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया।इसी बीच परिवारीजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। पौने दो घंटे तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकाला। बाद में डूडा में आवास व मुआवजे के आश्वासन पर परिवारीजनों ने शव पुलिस को सौंप जाम खोल दिया।
मथुरा-इलाहाबाद में बवाल, बिजनौर में सांप्रदायिक टकराव
मरने वाला बालक अरुण (10) थाना फरह के गांव ओल निवासी पुरुषोत्तम सैनी का इकलौता पुत्र था। पुरुषोत्तम थाना गोविंद नगर क्षेत्र की किशोरी नगर कालोनी में किराए पर रहते हैं और एक साड़ी छपाई फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। घटना के वक्त दोपहर करीब 1:10 बजे अरुण अपने बाबा देवकी नंदन सैनी के साथ वात्सल्य अस्पताल के निकट सड़क पार कर रहा था। हादसे के बाद भाग रही बस को लोगों ने बाइक से पीछा कर बिरला मंदिर चौकी के पास रोक लिया। जाम के दौरान लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
मथुरा-इलाहाबाद में बवाल, बिजनौर में सांप्रदायिक टकराव
सूचना पर वृंदावन, मथुरा कोतवाली और सदर थाने का फोर्स लेकर एडीएम कानून व्यवस्था, सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवारीजनों को समझाने का प्रयास किया। पौने दो घंटे तक लगे जाम से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। काफी देर बाद मथुरा-वृंदावन मार्ग पर यातायात सुचारु हो पाया। मामले में बालक के पिता पुरुषोत्तम ने बस चालक गोकुल निवासी सौंख अड्डा के खिलाफ गोविंद नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मथुरा-इलाहाबाद में बवाल, बिजनौर में सांप्रदायिक टकराव
बिजनौर क्षेत्र के गांव पूरनपुर नंगला में शनिवार की रात जलेबी खरीदने को लेकर बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में पथराव हुआ और लाठी डंडे चले। संघर्ष में दोनों पक्षों के छह ग्रामीण घायल हो गए। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने तीन सगे भाइयों को हिरासत में लिया है और पीएसी तैनात की गई है।
मथुरा-इलाहाबाद में बवाल, बिजनौर में सांप्रदायिक टकराव
इलाहाबाद में कर्नलगंज के छोटा बघाड़ा में साथी की पिटाई से नाराज छात्रों ने रविवार रात जमकर बवाल काटा।