{"_id":"154613f3e256cd522420920b683dcc3b","slug":"dhoni-jump-and-made-hat-trick","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैराजंपिंग में हवा भी न रोक सकी धोनी की ‘हैट्रिक ’","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पैराजंपिंग में हवा भी न रोक सकी धोनी की ‘हैट्रिक ’
Fri, 21 Aug 2015 02:22 AM IST
Updated Fri, 21 Aug 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
पैराजंपिंग में हवा भी न रोक सकी धोनी की ‘हैट्रिक ’
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वर्ल्ड कप 2011 फाइनल में गजब की कप्तानी पारी खेलते हुए छक्का लगाकर जीत दिलाने वाले कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की जिद और जुनून गुरुवार को पैराजंपिंग में देखने को मिले। सुबह 6.56 बजे दूसरी पैराजंप में उतरते समय हवा अचानक तेज होने पर जमीन पर गिर जाने के बावजूद माही ने हिम्मत नहीं हारी।
पैराजंपिंग में हवा भी न रोक सकी धोनी की ‘हैट्रिक ’
2 of 8
शाम छह बजे तीसरी जंप लगाकर अपनी चट्टान सी हिम्मत का लोहा मनवा लिया। आज भी उनकी दो जंप होंगी। इनमें से एक रात में कराई जाएगी। मलपुरा के पैराड्रापिंग जोन में टीम इंडिया के वन डे कैप्टन ने बुधवार सुबह 7.12 बजे 1250 फुट ऊंचाई से कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के बने पैराशूट के साथ 58 सेकेंड में अपनी पहली जंप पूरी की थी। गुरुवार को उन्हें एक के बाद एक दो जंप पूरी करनी थी।
पैराजंपिंग में हवा भी न रोक सकी धोनी की ‘हैट्रिक ’
3 of 8
सुबह पहली जंप के समय हवा तेज हो गई। उन्हें उतरते समय परेशानी हुई। उनके बाद कूदे दो पैराट्रूपर दूर जा गिरे। एक को तो कंधे में चोट भी लग गई। इसके बावजूद धोनी ने एक ही दिन में दो जंप लगाने का इरादा नहीं छोड़ा। शाम को जैसे ही हवा का दबाव कम हुआ, तीसरी जंप की तैयारी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पैराजंपिंग में हवा भी न रोक सकी धोनी की ‘हैट्रिक ’
4 of 8
माही उस समय वालीबॉल खेल रहे थे। उनसे पूछा गया, आर यू रेडी ? माही ने कहा, यस आई एम। और चल दिए एक बार फिर 1250 फुट ऊंचाई से छलांग लगाने के लिए। उनकी ट्रेनिंग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उनकी शुक्रवार को एक नाइट जंप समेत दो और जंप होंगी।
विज्ञापन
पैराजंपिंग में हवा भी न रोक सकी धोनी की ‘हैट्रिक ’
5 of 8
सुबह जब धोनी ने पहली जंप की, तो हवा सामान्य थी। लेकिन दूसरी की तैयारी के वक्त हवा 15 नोटिकल माइल से चलने लगी। इस कारण धोनी को उस समय जंप नहीं कराया गया। पैराजंपिंग के लिए 7-8 नोटिकल माइल की हवा सामान्य मानी जाती है। तेज हवा में पैराशूट कंट्रोल करना मुश्किल होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।