फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा से बटेश्वर: अटल की जन्मस्थली को ट्रेन का तोहफा

Fri, 25 Dec 2015 01:23 PM IST
Updated Fri, 25 Dec 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन

आगरा से बटेश्वर: अटल की जन्मस्थली को ट्रेन का तोहफा

Demu train on Atal's birthplace.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने उनकी जन्मस्थली को ट्रेन का तोहफा दिया। (ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा)


आगरा से बटेश्वर: अटल की जन्मस्थली को ट्रेन का तोहफा

Demu train on Atal's birthplace.

यूपी के आगरा-इटावा (भांडई-उदी) नवनिर्मित रेललाइन पर बृहस्पतिवार को अटल के सपनों की बहुप्रतीक्षित रेल दौड़ी। बटेश्वर हाल्ट पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने आगरा-इटावा डेमू पैसेंजर गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर इटावा के लिए रवाना किया।

आगरा से बटेश्वर: अटल की जन्मस्थली को ट्रेन का तोहफा

Demu train on Atal's birthplace.

रेल राज्यमंत्री ने कहा कि इस गाड़ी के चलने से बीहड़ में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। इस ट्रैक पर जल्द ही चार एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। आगरा-इटावा रेल लाइन परियोजना का पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छह अप्रैल 1999 को बटेश्वर में शिलान्यास किया था। बटेश्वर अटल जी की जन्मस्थली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा से बटेश्वर: अटल की जन्मस्थली को ट्रेन का तोहफा

Demu train on Atal's birthplace.

उत्तर मध्य रेलवे की परियोजना में 112.71 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन पर छह माह से मालगाड़ी चलाई जा रही थी। बीहड़ से होकर गुजरने वाली लाइन पर आगरा की ओर से पहला स्टेशन भांडई और अंतिम स्टेशन इटावा का उदी है। इस ट्रैक के निर्माण पर 440 करोड़ की लागत आई है।

विज्ञापन

आगरा से बटेश्वर: अटल की जन्मस्थली को ट्रेन का तोहफा

Demu train on Atal's birthplace.

बटेश्वर हाल्ट पर हुए समारोह में मनोज सिन्हा ने कहा कि आगरा-इटावा वाया बटेश्वर होकर जाने वाली डेमू सवारी गाड़ी बीहड़ में बसे गांवों के लोगों के आवागमन को सुगम करेगी। निकट भविष्य में इस ट्रैक पर इलाहाबाद-जयपुर, कोटा-पटना, जोधपुर-हावड़ा और उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस चलाई जाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed