{"_id":"12a802929a03f846cfe4252a1d0f234f","slug":"demolition-in-chandausi-shiv-mandir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़, कुएं में फेंकी शिव की प्रतिमा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़, कुएं में फेंकी शिव की प्रतिमा
Fri, 22 May 2015 04:57 PM IST
Updated Fri, 22 May 2015 04:57 PM IST
विज्ञापन
प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़, कुएं में फेंकी शिव की प्रतिमा
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के चंदौसी में असामाजिक तत्वों ने प्राचीन शिव मंदिर में लगी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को तोड़ दिया। कुछ प्रतिमाओं को तोड़ने के बाद नजदीक के कुएं में डाल दिया। गुरुवार को जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो आक्रोश भड़क गया। बाद में प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (सभी फोटो: अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद)
प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़, कुएं में फेंकी शिव की प्रतिमा
2 of 4
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बाकरपुर भैंतरी के जंगल में बने प्राचीन शिव मंदिर की घटना है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाकर ग्रामीणों और हिंदू जागरण मंच के कौशल किशोर सहित अन्य पदाधिकारियों ने हंगामा किया। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़, कुएं में फेंकी शिव की प्रतिमा
3 of 4
ग्राम प्रधान कमलेश भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने भी मौका मुआयना किया है। ग्रामीणों के आक्रोश को भांपते हुए पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। आश्वासन के बाद ग्रामीण और हिंदू संगठनों के पदाधिकारी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़, कुएं में फेंकी शिव की प्रतिमा
4 of 4
बनियाठेर के थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हिंदू जागरण मंच के विभाग संयोजक कौशल किशोर ने कहा कि मठ और मंदिर सुरक्षित नहीं हैं। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।