शहीद दरोगा का शव रखकर लगाया जाम, सीबीआई जांच की मांग
दबिश देने के दौरान पशु तस्करों की गोली से शहीद हुए बरेली के थाना फरीदपुर के दरोगा मनोज मिश्रा के शव को सुबह सात बजे लहरपुर रोड पर रखकर ग्रामीणों के साथ परिवार वालों ने जाम लगा दिया। अमर उजाला ब्यूरो, खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)
शहीद दरोगा का शव रखकर लगाया जाम, सीबीआई जांच की मांग
परिवार वालों ने इस मामले की सीबीआई से जांच की मांग की। शहीद के पिता श्याम मुरारी मिश्रा ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्र में कई गंभीर सवाल उठाते हुए बरेली पुलिस को ही कठघरे में खड़ा किया तो बरेली के एक सपा नेता पर भी आरोप लगाए।
शहीद दरोगा का शव रखकर लगाया जाम, सीबीआई जांच की मांग
सबसे बड़ा सवाल उठाया कि उनका बेटा तो मारा गया, मगर बाकी किसी को खरोंच तक नहीं आई, साथी सिपाहियों के भी नहीं। डीएम किंजल सिंह ने मौके पर पहुंचकर शहीद दरोगा के परिवार वालों से बातचीत कर जाम खुलवाया और उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
शहीद दरोगा का शव रखकर लगाया जाम, सीबीआई जांच की मांग
बुधवार रात हुई घटना मिश्रा शहीद हो गए थे। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे शहीद दरोगा मनोज मिश्रा का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव हरदासपुर पहुंचा, तो पूरा गांव शोक में डूब गया। जो भी देखता तो उसके आंखों से आंसू निकल पड़ते। रात को विधायक उत्कर्र्ष वर्मा ने गांव पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
शहीद दरोगा का शव रखकर लगाया जाम, सीबीआई जांच की मांग
शुक्रवार को शहीद के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होना था, लेकिन सुबह सात बजे परिवारीजनों ने सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिवार के लोगों ने पुलिस विभाग पर आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करीब दो घंटे तक रोड पर प्रदर्शन किया, जिससे जाम लग गया। प्रदर्शन में परिवार के साथ दर्जनों गांव के सैकड़ों लोगों ने साथ दिया।