फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: एटीएम काटकर 16 लाख रुपए ले उड़े चोर

Fri, 17 Jul 2015 08:54 AM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन

PICS: एटीएम काटकर 16 लाख रुपए ले उड़े चोर

Cut the Central bank ATM then took 16 million Rs loot.

बस स्टैंड के समीप लगे सेंट्रल बैंक का एटीएम काट कर बदमाश सोलह लाख छत्तीस हजार रुपये निकाल कर ले गए। इस दुस्साहसिक वारदात से कसबा में हड़कंप मच गया और एटीम पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

PICS: एटीएम काटकर 16 लाख रुपए ले उड़े चोर

Cut the Central bank ATM then took 16 million Rs loot.

बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे सेंट्रल बैंक का सफाई कर्मचारी नरेंद्र सफाई करने एटीएम पर पहुंचा तो वहां उसने एटीएम को कटा पाया। इस पर उसने फोन करके शाखा प्रबंधक शुभा प्रकाश को सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान शाखा प्रबंधक व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शाखा प्रबंधक ने बताया कि नौ जुलाई को एटीएम में 24 लाख रुपये डाले गए थे। आखिरी निकासी के बाद एटीएम में 16,36,200 रुपये बचे थे जिन्हें बदमाश ले गए। एटीएम गैस कटर से काटा गया।

PICS: एटीएम काटकर 16 लाख रुपए ले उड़े चोर

Cut the Central bank ATM then took 16 million Rs loot.

शाखा प्रबंधक ने बताया कि एटीएम की सुरक्षा के लिए एजेंसी के क्षेत्रीय प्रभारी महेश यादव निवासी ग्वाल टोली चित्रा चौराहा झांसी द्वारा सोबरन पाल पुत्र रामचरन पाल निवासी छपरा थाना बड़ागांव को नियुक्त किया गया था। दो गार्डों से करार हुआ था, जिनमें से एक गार्ड ही तैनात रहता था। वह भी रात को घर चला जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: एटीएम काटकर 16 लाख रुपए ले उड़े चोर

Cut the Central bank ATM then took 16 million Rs loot.

सूचना पर एसएसपी किरण एस, सीओ अंशुल गुप्ता आदि ने मौके का निरीक्षण किया तथा एसओजी को घटना का खुलासा करने की जिम्मेदारी सौंपी। क्षेत्र में चर्चा है कि सफेद रंग का चार पहिया वाहन बैंक के सामने प्रात: 4 बजे खड़ा देखा गया था, जिस पर नंबर अंकित नहीं था।  घटना की जानकारी होने पर सेंट्रल बैंक कानपुर परिक्षेत्र के डीआरएम केके सिन्हा तथा सेंट्रल बैंक सदर बाजार के सीनियर मैनेजर प्रताप सिंह भी थाने पहुंच गए। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed