{"_id":"76540c497eb8ab3ec41d741091346e0a","slug":"crocodile-on-goa-s-morjim-beach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: गोवा बीच पर दिखा मगरमच्छ, पीछे पड़ गए कुत्ते","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तस्वीरें: गोवा बीच पर दिखा मगरमच्छ, पीछे पड़ गए कुत्ते
Fri, 17 Jul 2015 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 17 Jul 2015 03:32 PM IST
विज्ञापन
तस्वीरें: गोवा बीच पर दिखा मगरमच्छ, पीछे पड़ गए कुत्ते
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
समु्द्र किनारे की ठण्डी हवा और लहरें जब आपको रोमांच से भर देती हों,जहां लोग सुबह मार्निंग वॉक के लिए जाते हों और पूरा दिन सैलानियों से गुलजार रहता हो वहां अगर आप को कोई मगरमच्छ दिख जाए तो हैरान होंगे ही। (सभी तस्वीरें निलेश बगकर की प्रोफाइल से साभार)
तस्वीरें: गोवा बीच पर दिखा मगरमच्छ, पीछे पड़ गए कुत्ते
2 of 4
कुछ ऐसा ही हुआ गोवा के निलेश बगकर के साथ। नीलेश जब गोवा के मोरजिम बीच पर पर मार्निंग वॉक का लुत्फ उठा रहे थे, उसी दौरान उन्होंने समु्द्र किनारे पर मगरमच्छ देखा और उसकी तस्वीरें अपनी सोशल प्रोफाइल पर ''Mrng walk # saw crocodile on morjim beach for the first time... Friends plzzz be careful !'' लिख कर पोस्ट की।
तस्वीरें: गोवा बीच पर दिखा मगरमच्छ, पीछे पड़ गए कुत्ते
3 of 4
जिसके बाद ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। गोवा की इस मोरजिम बीच को टर्टल बीच के नाम से भी जाना जाता है। ये बीच सैलानियों के लिए पसंदीदा जगहों में से एक है। वहीं नीलेश की फोटोज वायरल होने के बाद गोवा के वन विभाग ने भी इस बात की पुष्टि की है कि समुद्र किनारे मगरमच्छ ही था। सैलानियों की ये पसंदीदा जगह पणजी से 30 किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: गोवा बीच पर दिखा मगरमच्छ, पीछे पड़ गए कुत्ते
4 of 4
इस बीच पर अधिकतर रुस के सैलानी ही अधिक आते हैं इस वजह से इसे छोटा रुस भी कहा जाता है। फोटो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ के पीछे कई कुत्ते भी थे। वन विभाग के उप संरक्षक डी.एन.एफ कारवालहो का कहना है कि ये मगरमच्छ समु्द्र से नहीं आया है, ये पास के ही चपोरा नदी से आया होगा जो आगे चलकर मोरजिम बीच पर समुद्र में मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।