यूपी: फेसबुक पर टिप्पणी के बाद हंगामा, इलाके में तनाव
मैनपुरी में दो विभिन्न संप्रदाय के युवकों की फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने के बाद देर रात तक भोगांव में सांप्रदायिक तनाव रहा।
यूपी: फेसबुक पर टिप्पणी के बाद हंगामा, इलाके में तनाव
बुधवार की देर रात एक समुदाय के लोगों ने थाने से दूसरे समुदाय के आरोपी युवक को छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान थाने पर पथराव भी किया। इससे कई सिपाही घायल हो गए। जानकारी मिलने पर एसपी, डीएम के अलावा जिले भर का फोर्स और पीएसी भोगांव पहुंच गए।
यूपी: फेसबुक पर टिप्पणी के बाद हंगामा, इलाके में तनाव
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। गुरुवार को पुलिस ने 20 नामजद सहित 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आईटी एक्ट और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, अन्य तीन की पुलिस तलाश कर रही है।
यूपी: फेसबुक पर टिप्पणी के बाद हंगामा, इलाके में तनाव
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने के मामले ने बुधवार दोपहर तूल पकड़ लिया। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के एक युवक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में ले लिया।
यूपी: फेसबुक पर टिप्पणी के बाद हंगामा, इलाके में तनाव
बुधवार रात 10 बजे दूसरे समुदाय के लोग थाने पर जमा होने शुरू हो गए। कुछ देर नारेबाजी करने के बाद उन्होंने पुलिस हिरासत से युवक को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस के रोकने पर भीड़ में शामिल युवकों ने थाने पर पथराव कर दिया। इससे चार सिपाही घायल हो गए।