फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुराना है ग्लैमर, पॉलिटिक्स और मौत का कॉकटेल

Wed, 07 Jan 2015 12:20 PM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 12:20 PM IST
विज्ञापन

पुराना है ग्लैमर, पॉलिटिक्स और मौत का कॉकटेल

cocktail game of glamor, politics and death is not new

दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने बताया कि सुनंदा पुष्कर की हत्या की गई थी और उन्हें जहर दिया गया था। सुनंदा ने साल 2010 में शशि थरूर से शादी की थी। लेकिन ठीक चार साल बाद दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में सुनंद की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाती है। ऐसा पहली बार नहीं है ग्लैमर, पालिटिक्स और मौत का यह काकटेल पहले भी सामने आता रहा है।

पुराना है ग्लैमर, पॉलिटिक्स और मौत का कॉकटेल

cocktail game of glamor, politics and death is not new
सुनंदा पुष्कर और शशि थरुर-

सुनंदा की थरूर से पहली मुलाकात साल 2009 में हुई थी। सुनंदा की मौत के लिए थरूर पर भी उंगलियां उठती हैं। हालांकि सुनंदा के बेटे का कहना था कि उनकी मां की मौत में शशि थरुर का हाथ नहीं हो सकता है। लेकिन बताया जाता है कि सुनंदा पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के साथ शशि की नजदीकी से परेशान थीं।

पुराना है ग्लैमर, पॉलिटिक्स और मौत का कॉकटेल

cocktail game of glamor, politics and death is not new
गोपाल कांडा और गीतिका शर्मा-

12वीं के बाद एयर होस्टेस का कोर्स करने वाली गीतिका शर्मा ने 18 अक्टूबर 2006 को गोपाल कांडा की कंपनी एमडीएलआर एयरलाइंस में बतौर ट्रेनी केबिन क्यू ज्वाइन किया। 31 मार्च 2009 को उसे कोआर्डिनेटर बना दिया जाता है। 22 मई 2010 को त्यागपत्र देकर गीतिका खुदकुशी कर लेती है। गीतिका ने अपने सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए हरियाणा के मंत्री गोपाल कांडा को जिम्मेदार ठहराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना है ग्लैमर, पॉलिटिक्स और मौत का कॉकटेल

cocktail game of glamor, politics and death is not new
अनुराधा बाली और चंद्रमोहन-

फिजा मोहम्मद उर्फ अनुराधा बाली से शादी करने के लिए हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चांद मोहम्मद ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पुत्र चंद्रमोहन ने साल 2008 में अनुराधा बाली से शादी कर चर्चाओं में आ गए थे। हालांकि साल 2009 में दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद साल 2012 में फिजा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।

विज्ञापन

पुराना है ग्लैमर, पॉलिटिक्स और मौत का कॉकटेल

cocktail game of glamor, politics and death is not new
महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी-  

साल 2011 में 36 साल की एक नर्स भंवरी देवी 1 सितंबर को अचानक लापता हो जाती है। बाद में मान लिया गया कि वह मर चुकी है। लेकिन अचानक से एक दिन एक आपत्तिजनक सीडी सामने आती है, जो इस मामले को नया मोड़ दे देती है। इस मामले पर शक की सुई राजस्थान के पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा पर जाती है और मदेरणा को गिरफ्तार कर लिया जाता है। बाद में भंवरी की मौत की पुष्टि की जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed