फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: मजार में घुसकर युवक ने की तोड़फोड़, भारी बवाल

Sun, 26 Jul 2015 08:38 AM IST
Updated Sun, 26 Jul 2015 08:38 AM IST
विज्ञापन

यूपी: मजार में घुसकर युवक ने की तोड़फोड़, भारी बवाल

Clash Between police and public in Rampur.

स्वार (रामपुर) के गांव मीरापुर स्थित मजार में युवक ने घुसकर तोड़फोड़ कर दी। धार्मिक पुस्तक की बेहुरमती की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक की धुनाई कर दी। तहसीलदार और पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आए। वहीं, इसके बाद आक्रोशित लोगों ने देर रात पहले स्वार-रामपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके बाद कोतवाली का घेराव कर लिया।

यूपी: मजार में घुसकर युवक ने की तोड़फोड़, भारी बवाल

Clash Between police and public in Rampur.

भीड़ में शामिल लोगों ने कोतवाली पर पथराव कर दिया। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इससे लोग और भड़क गए बाजार में तोड़फोड़ करते हुए पथराव करने लगे। देर रात डीआईजी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। पूरे जिले की पुलिस और पीएसी स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही थी। पथराव में एसपी समेत चार पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है।

यूपी: मजार में घुसकर युवक ने की तोड़फोड़, भारी बवाल

Clash Between police and public in Rampur.

गांव मीरापुर के ग्रामीणों को शनिवार देर शाम सूचना मिली कि एक युवक मजार में घुसकर तोड़फोड़ कर रहा है। ग्रामीणों की भारी भीड़ मजार पर पहुंच गई। युवक को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवक को लोगों से छुड़ाकर कोतवाली ले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी: मजार में घुसकर युवक ने की तोड़फोड़, भारी बवाल

Clash Between police and public in Rampur.

पकड़ा गया युवक मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। कोतवाल जगदीश अरोरा ने बताया कि हिरासत में लिया गया युवक नाम और पता भी नहीं बता पा रहा है। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने स्वार-रामपुर बाजपुर मार्ग अवरुद्ध कर कोतवाली का घेराव कर लिया। शरारती तत्वों ने कोतवाली जा रहे सिपाही संजीव कुमार को घेर लिया। उसकी बाइक में तोड़फोड़ कर दी। किसी तरह से सिपाही बचकर कोतवाली पहुंचा। कोतवाल जगदीश अरोरा ने भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग हंगामा करते रहे।

विज्ञापन

यूपी: मजार में घुसकर युवक ने की तोड़फोड़, भारी बवाल

Clash Between police and public in Rampur.

हर इमाम मोहम्मद अहमद खतीबी, मौलाना साबिर रजा खां, मौलाना नाजिम खां ने भी उत्तेजित भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। देर रात तक पथराव जारी था। पुलिस एक गली में घुसकर लोगों को खदेड़ती, तो लोग दूसरी गलियों से निकलकर पथराव कर रहे थे। डीआईजी और एसपी देर रात तक कांबिंग कर रहे थे। पथराव में एसपी साधना गोस्वामी, सीओ सिटी आले हसन, हेड कांस्टेबल कैलाश सिंह और कांस्टेबल रोहित शर्मा के घायल होने की सूचना है। डीआईजी ओंकार सिंह ने बताया कि मीरापुर स्थित मजार में तोड़फोड़ और धार्मिक पुस्तक की बेहुरमती के आरोपी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। बवाल और पथराव के आरोपियों की पहचान कर उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed