फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ की बच्चा जेल में बवाल, जमकर हुई मारधाड़

Fri, 03 Jul 2015 09:00 AM IST
Updated Fri, 03 Jul 2015 09:00 AM IST
विज्ञापन

मेरठ की बच्चा जेल में बवाल, जमकर हुई मारधाड़

Child groups fight in State transmittal Home.

राजकीय संप्रेक्षण गृह में फिर बवाल हो गया। क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद होने पर किशोरों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। कुर्सी मेज तोड़कर जमकर मारधाड़ हुई, जिसमें चार किशोर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने घायल किशोरों का जिला अस्पताल में उपचार कराया।


मेरठ की बच्चा जेल में बवाल, जमकर हुई मारधाड़

Child groups fight in State transmittal Home.

बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:30 बजे संप्रेक्षण गृह में किशोर क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान गालीगलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। किशोरों के दोनों गुटों ने जमकर मारधाड़ और हंगामा हुआ। शोर मचने पर इंस्पेक्टर नौचंदी हरशरण शर्मा, अपर नगर मजिस्ट्रेट रितु पुनिया, सीओ सिविल लाइन स्वर्णजीत कौर और प्रोबेशन अधिकारी की विधि सहायक श्रीति सगर मौके पर पहुंचीं। घायल किशोरों को पुलिस ने किसी तरह समझाकर जिला अस्पताल ले जाकर उनका उपचार कराया।

मेरठ की बच्चा जेल में बवाल, जमकर हुई मारधाड़

Child groups fight in State transmittal Home.

एसीएम ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान झगड़े में चार किशोर घायल हुए हैं। इनमें दो किशोर गौतमबुद्धनगर, एक बागपत और एक मेरठ का है। जिला अस्पताल से उपचार कराने के बाद किशोरों को वापस संप्रेक्षण गृह में दाखिल कर दिया गया है। संप्रेक्षण गृह में जब किशोरों के बीच संघर्ष हुआ तो बाहर तक चीख पुकार मची। आसपास रहने वाले लोगों की भी भीड़ इकट्ठा हो गई। इंस्पेक्टर नौचंदी का कहना है कि इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed