कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी सॉस, पढ़िए ये खबर
सॉस बनाने वाली अन्नपूर्णा फूड एंड किम फैक्ट्री पर छापा मारकर एफसडीए की टीम ने बड़ी मात्रा में केमिकल और पाउडर बरामद किया है। शक है कि इसी केमिकल से सॉस तैयार हो रहा थी जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। फैक्ट्री का लाइसेंस निलंबित कर माल सीज कर दिया गया है। कार्रवाई से बाजार में खलबली मची हुई है।
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली।
कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी सॉस, पढ़िए ये खबर
यह सॉस आसपास के जिलों में भी सप्लाई हो रहा था। कुछ दिनों पहले ही शहामतगंज में तेल का खेल पकड़ा गया था अब खतरनाक सॉस बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को दोपहर बाद हजियापुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की स्थानीय टीम नेअन्नपूर्णा फूड एंड किम फैक्ट्री में छापा मारा। यहां विभिन्न ब्रांड की बोतलों में सॉस पैक किया जा रहा था। यहां बड़ी मात्रा में केमिकल और पाउडर भी पाया गया है।
कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी सॉस, पढ़िए ये खबर
टीम को इस सॉस के बनाने में पाउडर और खतरनाक केमिकल के इस्तेमाल होने की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई है। टीम ने इस कंपनी की कोन्टीनेंटल सॉस, चिली सॉस, सोया सॉस, गाजर पल्प, टिपटाप विनेगर (सिरका) के नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। इन नमूनों की रिपोर्ट के आधार पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस कंपनी कालाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी सॉस, पढ़िए ये खबर
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय जैसवाल ने बताया कि फैक्ट्री में मिली
क्यूलरी सॉस की 134 पेटी, कोन्टीनेंटल सॉस की 14, ग्रीन चिली की 16, टिपटॉप
सिरका की 37 पेटी सीज कर दी है। गाजर पल्प के 84 पीपा सीज किए हैं।
प्रत्येक पीपे में 50-50 किलो माल है। मौके पर मिले पाउडर और केमिकल के
नमूने भी परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।
कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी सॉस, पढ़िए ये खबर
अजय जैसवाल, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ‘सॉस बनाने वाली कंपनी एफएसडीए में पंजीकृत है लेकिन इसके उत्पाद मिस ब्रांड के साथ-साथ प्रथमदृष्टया स्वास्थ्य के प्रति हानिकारक प्रतीत होते हैं। इसीलिए माल की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ लाइसेंस का निलंबित करते हुए माल को सीज कर दिया है।’