आगरा कार रैली में पहुंचे सीएम अखिलेश, 'बुआ' पर कसा तंज
गांव के कच्चे पक्के रास्ते और गहरे गड्ढो के बीच शुरू हुई उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित कार रैली में लोगों का उत्साह तब और बढ़ गया जब उनके बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पहुंच गए।
आगरा कार रैली में पहुंचे सीएम अखिलेश, 'बुआ' पर कसा तंज
इस मौके पर अखिलेश ने रैली को झंडी दिखाई और कहा कि प्रदेश सरकार ने हर
ओर लोगों को बेहतर सुविधा दी है। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो, स्वास्थ्य
का क्षेत्र हो अथवा सड़कों को विकसित करने का, सरकार ने हर दिशा में काम
किया है।
आगरा कार रैली में पहुंचे सीएम अखिलेश, 'बुआ' पर कसा तंज
उन्होंने कहा कि सड़को के बनने से सभी का विकास होगा। बेहतर सड़कों
की मदद से किसानो को मंडी करने और व्यापारियो को अपना सामान भेजने में
आसानी होगी। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर चुटकी लेते
हुए कहा कि 'बुआ का पता नहीं है कहां हैं बुआ'।
आगरा कार रैली में पहुंचे सीएम अखिलेश, 'बुआ' पर कसा तंज
ताज कार रैली में अखिलेश
ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए और भारत त्योहारों का देश है।
उन्होंने कहा कि कार रैली का कार्यक्रम अलग हट के है, एक्सप्रेस-वे भी बन
रहा है। जिससे लोगों को लाभ होगा।
आगरा कार रैली में पहुंचे सीएम अखिलेश, 'बुआ' पर कसा तंज
अखिलेश ने सरकार के कामकाज पर कहा कि
सपा सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है, किसानों की मदद से एक्प्रेस-वे बन
रहा है और किसानों की सहमति से जमीन ली गई है। अखिलेश ने कहा कि सड़क का
काम कम समय में ज्यादा हुआ जिससे अर्थव्यवस्था बेहतर होगी।