रेलवे ओवरब्रिज की डाउन लाइन पर चटकी पटरी से शनिवार को शताब्दी समेत कई ट्रेनें गुजर गईं और अधिकारी लापरवाह बने रहे। कानपुर पुल बायां किनारा गंगाघाट रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज की डाउन लाइन के पोल संख्या- 68/34 के समीप एक ज्वाइंट से लगी पटरी चटक गई है। इस पर शनिवार सुबह से शाम तक शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें गुजरती रहीं। रेल प्रशासन ने ओवरब्रिज पर अतिरिक्त गैंग मैन का स्टाफ इसलिए लगा रखा है कि वह पटरियों की खराबियों की जानकारी देने के साथ ही उन्हें दूर करे लेकिन शनिवार को पूरे दिन किसी भी गैंग मैन की निगाह इस ओर नहीं गई।
चटकी पटरियों से गुजर गईं शताब्दी सहित कई ट्रेनें, रेलवे सोता रहा
Updated Sun, 29 Nov 2015 05:20 AM IST
विज्ञापन
चटकी पटरियों से गुजर गईं शताब्दी सहित कई ट्रेनें, रेलवे सोता रहा