मकान में भयानक धमाका, तीन मंजिला मकान ढहा, दो की मौत
इलाहाबाद शहर से सटे नैनी इलाके में मंगलवार सुबह एक मकान में जबरदस्त धमाका हुआ। विस्फोट में तीन मंजिला मकान का पिछला हिस्सा ढह गया। धमाके की खबर पाकर तीन थानों की फोर्स के साथ डीएम और एसएसपी समेत कई अफसर वहां पहुंच गए। दमकल दस्ते सहित बम डिस्पोजल स्कवॉयड और फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई।
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनी(इलाहाबाद)
मकान में भयानक धमाका, तीन मंजिला मकान ढहा, दो की मौत
सेना की खुफिया टीम ने भी मौके का जायजा लिया। दोपहर में मलबा हटाने पर दो युवकों की लाश मिली। उनकी पहचान को लेकर रात तक संशय बना रहा। देर रात पुलिस ने कहा कि दोनों फरार किराएदार सलीम के करीबी हैं जो कुछ रोज पहले नैनीताल से आए थे। किराएदार अपने पुत्र समेत फरार है। धमाके की गहराई से जांच हो रही है।
मकान में भयानक धमाका, तीन मंजिला मकान ढहा, दो की मौत
रहस्य बना है कि विस्फोट आतिशबाजी के ढेर में हुआ या वहां पटाखों की आड़ में शक्तिशाली बम तैयार किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एंटी टेररिस्ट स्कवॉयड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। नैनी पुलिस ने मकान मालिक और किराएदार के खिलाफ केस लिखा है।
मकान में भयानक धमाका, तीन मंजिला मकान ढहा, दो की मौत
नैनी सब्जी मंडी के निकट मिर्जापुर मार्ग से महज सौ मीटर की दूरी पर है पंजाबी हाता। वहां सगे भाइयों पंडित ब्रहमानंद तिवारी और रामानंद तिवारी का परिवार तीन मंजिला मकान के अलग हिस्से में रहता है। दोनों भाई कथा और विवाह समेत दूसरे धार्मिक कर्मकांड कराते हैं। मकान में तीन किराएदार रखे गए थे।
मकान में भयानक धमाका, तीन मंजिला मकान ढहा, दो की मौत
रामानंद के हिस्से में तीसरे मंजिल के एक कमरे में पीएचक्यू में तैनात टेक्नीशियन अजय कुमार पत्नी-बच्चों संग रहता है। अन्य दो कमरों में सलीम उर्फ मनोज गुप्ता अपने 20 वर्षीय पुत्र महताब के साथ टिका था। उसने लोगों को बताया था कि वह प्रापर्टी के साथ ही पटाखे बनाकर बेचने का धंधा करता है। तीसरी किराएदार हैं अनीता जो बेटे शुभम और बेटी कोमल के साथ रहती है। मंगलवार सुबह तकरीबन 10 बजे इस मकान के पिछले हिस्से में जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना तगड़ा था कि मकान का पिछला आधा हिस्सा ढह गया। वहां धूल और मलबा फैल गया।