फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस को धकेलकर कलक्ट्रेट में घुसे हजारों भाजपाई, तस्वीरें

Wed, 09 Sep 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अागरा
ब्यूरो/अमर उजाला,अागरा Updated Wed, 09 Sep 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन

पुलिस को धकेलकर कलक्ट्रेट में घुसे हजारों भाजपाई, तस्वीरें

BJP protest in Mathura Collectorate

जनसमस्याओं को लेकर जनहुंकार प्रदर्शन करने निकले भाजपाइयों ने बुधवार को कलक्ट्रेट अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस-प्रशासन को बैकफुट पर ला दिया। जिला प्रशासन की कलक्ट्रेट परिसर से बाहर ही भाजपाइयों को रोकने की रणनीति एक झटके में फेल हो गई। (अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा)

पुलिस को धकेलकर कलक्ट्रेट में घुसे हजारों भाजपाई, तस्वीरें

BJP protest in Mathura Collectorate

भीड़ के तेवर देख डीएम और एसएसपी की मौजूदगी वाले डीएम कार्यालय के चैनल को बंद कर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी लगा दिए गए लेकिन भाजपाइयों ने पुलिस के पसीन छुड़ा दिए। भाजपाइयों की भीड़ में रालोद नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी भी काफी देर तक फंसे रहे।

पुलिस को धकेलकर कलक्ट्रेट में घुसे हजारों भाजपाई, तस्वीरें

BJP protest in Mathura Collectorate

बुधवार को दोपहर ठीक एक बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में जुबली पार्क स्थित पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट की ओर कूच किया। भाजपा के पूर्व घोषित कार्यक्रम को देखते हुए जगह-जगह पुलिस बल तैनात था। वाहनों में और पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ताओं की भीड़ एक घंटे में कलक्ट्रेट पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को धकेलकर कलक्ट्रेट में घुसे हजारों भाजपाई, तस्वीरें

BJP protest in Mathura Collectorate

इस दौरान संपूर्ण मार्ग भाजपा कार्यकर्ता और झंडे-बैनरों से पटा नजर आया। इस हुजूम को कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ही रोकने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी पुलिस बल के साथ तैनात थे। द्वार को पहले ही बंद कर दिया गया था। योजना थी कि मुख्य द्वार के सामने पेट्रोल पंप के निकट सभा कराई जाए।

विज्ञापन

पुलिस को धकेलकर कलक्ट्रेट में घुसे हजारों भाजपाई, तस्वीरें

BJP protest in Mathura Collectorate

यहां ज्ञापन लेने के लिए अफसर आ जाएंगे। लेकिन पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के हुजूम ने कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार की नाकेबंदी को तोड़ दिया। बाद में गेट फिर बंद कर दिया गया। इसे खुलवाने के लिए पुलिस और कार्यकर्ताओं की कई बार झड़प हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed