वो 10 चीजें, जो भाजपा को इस साल बदलनी ही होंगी
बदलाव का पहला इशारा दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र की ओर से आया, जब वह अचानक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जन्मदिन पर लाहौर पहुँचे। यह भाजपा के लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहे साल के अंत में उठाया गया यह अनूठा कदम बन गया। (सबा नक़वी/ वरिष्ठ पत्रकार)
वो 10 चीजें, जो भाजपा को इस साल बदलनी ही होंगी
प्रधानमंत्री की लाहौर यात्रा इसलिए भी अहम रही क्योंकि इससे नरेंद्र मोदी की अल्पसंख्यक-विरोधी छवि बदलने की इच्छा झलकती है। चूंकि पाकिस्तान के बारे में उठाया गया कोई भी कदम अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के साथ ही अंदरूनी राजनीति का भी मसला होता है। इसलिए प्रधानमंत्री को यह कोशिश बनाए रखनी चाहिए।
वो 10 चीजें, जो भाजपा को इस साल बदलनी ही होंगी
साथ ही भाजपा और सरकार को संघ परिवार के कथित अतिवादी एजेंडा के खिलाफ ज्यादा मजबूती से बोलना चाहिए। हालांकि ऐसा करना मुश्किल होगा क्योंकि सरकार और मंत्रिमंडल में भी बहुत से लोग ऐसे पूर्वाग्रह रखते हैं। इसलिए इस लाइन को पार्टी नेतृत्व को सख्ती से लागू करना होगा।
वो 10 चीजें, जो भाजपा को इस साल बदलनी ही होंगी
साल 2015 में भारी चुनावी हार के लिए जिम्मेदार पार्टी अध्यक्ष को बदलना चाहिए। सत्ताधारी पार्टी के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री के एक ही पार्टी से होने के नाते कुछ शक्ति का असंतुलन भी है।
वो 10 चीजें, जो भाजपा को इस साल बदलनी ही होंगी
मंत्रिपरिषद का विस्तार और फेरबदल भी बहुत समय से लंबित है। कुछ मंत्रियों को हटाने की जरूरत है। अब चूंकि भाजपा जहां से प्रतिभावान लोगों को लाती है, वहां उनकी बहुतायत नहीं, इसलिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और पेशेवरों को सरकार में शामिल करने की जरूरत है।