फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हथियारों की मंडी के 10 बड़े खरीदार, देखें तस्वीरें

Tue, 17 Mar 2015 02:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Mar 2015 02:05 PM IST
विज्ञापन

हथियारों की मंडी के 10 बड़े खरीदार, देखें तस्वीरें

biggest weapon importers list of SIPRI and indian army.

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) संस्‍था ने हाल में दुनिया के सबसे ज्यादा हथियार आयातक देशों की सूची जारी की है। इस सूची में भारत सबसे ज्याया यानी करीब 15 प्रतिशत हथियार आयात करता है। भारत में बाहर से आने वाले ‌हथ‌ियारों मे 70 प्रतिशत रूस से, 12 प्रतिशत हथियार अमेरिका से और 7 प्रतिशत हथियासर इसराइल से खरीदे जाते हैं।

हथियारों की मंडी के 10 बड़े खरीदार, देखें तस्वीरें

biggest weapon importers list of SIPRI and indian army.

दुनिया के टॉप 10 हथियार खरीदने वाले देशों में सउदी अरब दूसरे नंबर है। सउदी अरब कुल हथियारों का पांच प्रतिशत बाहर से आयात करता है। सउदी अरब 36 प्रतिशत हथ‌ियार ब्रिटेन से, 35 प्रतिशत अमेरिका से और छह फीसदी हथियार फ्रांस से खरीदता है।

हथियारों की मंडी के 10 बड़े खरीदार, देखें तस्वीरें

biggest weapon importers list of SIPRI and indian army.

वहीं दुनिया के सबसे ज्यादा हथियार खरीदने वाले देशों में चीन तीसरे नंबर है जिसका हिस्सा आयातकों की सूची में पांच फीसदी है। आयात होने वाले हथियारों में चीन 61 फीसदी रूस से, 16 फीसदी फ्रांस से जबकि 13 फीसदी यूक्रेन से खरीदता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हथियारों की मंडी के 10 बड़े खरीदार, देखें तस्वीरें

biggest weapon importers list of SIPRI and indian army.

दुनिया के सबसे ज्यादा रक्षा सामग्री आयात करने वाले देशों में चीन के बाद संयुक्त अरब अमीरात चौथे स्‍थान पर है जो कुल हथियारों का चार फीसदी आयात करता है। संयुक्त अरब अमीरात में 58 फीसदी हथियार अमेरिका से, नौ फीसदी फ्रांस से और नौ फीसदी रूस से खरीदे जाते हैं।

विज्ञापन

हथियारों की मंडी के 10 बड़े खरीदार, देखें तस्वीरें

biggest weapon importers list of SIPRI and indian army.

दुनिया के टॉप 10 हथियार खरीदने वाले देशों की लिस्ट में पाकिस्तान पांचवे स्‍थान पर है जो चार फीसदी हथियार बाहर से खरीदता है। पाकिस्तान चीन से 51 फीसदी, अमेरिका से 30 फीसदी और स्वीडन से पांच फीसदी हथियार खरीदता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed