{"_id":"f3226d508c1626ed7a0d4ecb31daf188","slug":"benefits-of-intercaste-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंतर्जातीय विवाह के बहुत फायदे, शादी करने से पहले पढ़े ये खबर ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अंतर्जातीय विवाह के बहुत फायदे, शादी करने से पहले पढ़े ये खबर
Sat, 13 Feb 2016 02:07 AM IST
Updated Sat, 13 Feb 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
अंतर्जातीय विवाह के बहुत फायदे, शादी करने से पहले पढ़े ये खबर
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भले ही अंतर्जातीय विवाह का विरोध होता हो लेकिन विज्ञान अंतर्जातीय विवाह के पक्ष में है। इसे प्रोत्साहन मिलना चाहिए। अगर एक ही जातियों में विवाह की परंपरा रही तो प्रजातियां खत्म होने लगेंगी। एक ही जाति में विवाह होने के कारण कई प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं और वे अनजानी बीमारी से मर रहे हैं। यह कहना है भारत में जीनोम फिंगर प्रिंटिंग के जनक माने जाने वाले पद्मश्री वैज्ञानिक प्रोफेसर लालजी सिंह का।
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर।
अंतर्जातीय विवाह के बहुत फायदे, शादी करने से पहले पढ़े ये खबर
2 of 9
शुक्रवार को यहां एसएस कॉलेज में विज्ञान संकाय की ओर से आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस में शामिल होने आए प्रोफेसर सिंह ने जीनोम कोड पर बात की। उन्होंने कहा कि भारत में आर्य और द्रविड़ जैसी बातें निराधार हैं। नवीन अनुसंधानों से पता चला है कि करीब 85 हजार साल पहले इंसान अफ्रीका से भारत की तरफ आए थे।
अंतर्जातीय विवाह के बहुत फायदे, शादी करने से पहले पढ़े ये खबर
3 of 9
अंडमान निकोबार द्वीप की आदिवासी जनजातियां पूरी दुनिया से अलग-थलग रहकर एक सीमित क्षेत्र में रहीं। उनमें वैवाहिक संबंध भी आपस में ही बनें। इससे आनुवंशिक गड़बड़ियां हुईं और वे लगातार अनजानी बीमारियों से मर रहे हैं। प्रो. सिंह ने कहा कि इसी कारण भारत में प्रारंभ से ही समगोत्र विवाह का विरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्जातीय विवाह के बहुत फायदे, शादी करने से पहले पढ़े ये खबर
4 of 9
उन्होंने कहा कि विज्ञान की भाषा में समजातीय विवाह को इंडोमेवी कहते हैं। इससे कई बीमारियों को जन्म हो रहा है। नजदीकी रिश्ते में विवाह करने से जीन में पुरानी बीमारियां वंशजों में बढ़ती जाती हैं। उन्होंने कहा कि कुछ जातियों में कुछ विशेष बीमारियां दिखाई देती हैं। जैसे एक जाति के लोगों को आम लोगों के बराबर बेहोश करने वाली दवा नहीं दी जाती क्योंकि उनमें इसे सहने की क्षमता तुलनात्मक रूप से कम होती है। भविष्य में प्रोसीजन मेडिसिन जीन देखकर दवाएं तय की जाएंगी।
विज्ञापन
अंतर्जातीय विवाह के बहुत फायदे, शादी करने से पहले पढ़े ये खबर
5 of 9
उन्होंने यह भी बताया कि स्टेमसेल के क्षेत्र में भी कई खोजें हो रही हैं और यह ब्लड कैंसर जैसी बीमारियों में बहुत प्रभावी हैं। हालांकि गर्भनाल सुरक्षित रखने के लिए स्टेमसेल बैंक खुलना महज धंधा है। अभी तक कोई ऐसी तकनीक ईजाद नहीं हुई है जो बीमारियों में इसके प्रयोग को उपयोगी बनाती हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।