BCCI दफ्तर में शिवसैनिकों का हंगामा
गजल और किताब के बाद क्रिकेट भी शिवसेना के निशाने पर आ गया है। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बीसीसीआई के कार्यालय में घुसकर पाकिस्तानी क्रिकेट प्रमुख शहरयार खान के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बीसीसीआई प्रमुख शशांक मनोहर को घेर लिया। उग्र कार्यकर्ताओं ने मनोहर की मेज पर चढ़कर नारेबाजी की है। शशंक मनोहर खामोश बैठे उन्हें देखते रहे।
BCCI दफ्तर में शिवसैनिकों का हंगामा
कार्यकर्ता 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगा रहे थे और उनके हाथ में तख्तियां थी, जिस पर 'शहरयार खान वापस जाओ' जैसे नारे लिखे हुए थे। पुलिस ने बीसीसीआई दफ्तर में प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
BCCI दफ्तर में शिवसैनिकों का हंगामा
शिवसैनिकों के प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस के आला अधिकारियों ने दफ्तर का दौरा किया है। खबर है कि बीसीसीआई प्रमुख शशांक मनोहर और पीसीबी प्रमुख शहरयार खान के बीच होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है।
BCCI दफ्तर में शिवसैनिकों का हंगामा
पाकिस्तान क्रिकेट प्रमुख शहरयार खान भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित क्रिकेट सीरीज के मसले पर बातचीत करने के लिए मुंबई आए हुए हैं। बीसीसीआई प्रमुख शशांक मनोहर के साथ ये बातचीत आज ही होनी थी, हालांकि शिवसेना के विरोध के बाद बातचीत स्थगित कर दी गई।
BCCI दफ्तर में शिवसैनिकों का हंगामा
शिवसैनिकों के विरोध के चलते मुंबई में पाकिस्तान के गजल गायक गुलाम अली का कार्यक्रम भी रद्द किया जा चुका है। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की किताब का विमोचन कार्यक्रम आयोजित करने के कारण वे सुधींद्र कुलकर्णी के मुंह पर कालिख भी पोत चुके हैं।