फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्वदलीय बैठक में दिखी विपक्षी खेमे की फूट, देखें तस्वीरें

Tue, 21 Jul 2015 01:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Jul 2015 01:34 PM IST
विज्ञापन

सर्वदलीय बैठक में दिखी विपक्षी खेमे की फूट, देखें तस्वीरें

all party meet before monsoon session of parliament

विपक्षी दलों के साथ मिलकर संसद में भूमि अधिग्रहण विधेयक को अटकाने की कांग्रेस की कोशिश नाकाम होती दिख रही है। इस मसले पर विपक्षी दलों की फूट से सरकार को नई ऊर्जा मिली है। संसद के मानसून सत्र से पहले सोमवार को हुई सर्वदलीय बैठक में सपा और बसपा की ओर से मसले पर सकारात्मक संकेत मिलने के बाद सरकार ने भी नरम रुख अपनाने का संकेत दिया। सरकार की रणनीति है कि वह भूमि अधिग्रहण बिल के जरिये विपक्ष खासतौर से कांग्रेस को सियासत चमकाने का मौका नहीं देगी।

सर्वदलीय बैठक में दिखी विपक्षी खेमे की फूट, देखें तस्वीरें

all party meet before monsoon session of parliament

ऐसे में वह एकराय कायम होने के बाद ही बिल पर आगे बढ़ेगी। इस बारे में सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि ज्यादा संशोधन की स्थिति में नया विधेयक भी लाया जा सकता है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि भूमि अधिग्रहण पर सरकार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सियासत चमकाने का अवसर नहीं देगी। अब जो भी फैसला होगा सर्वसम्मति के बाद ही होगा। बिल का फैसला राज्यों पर छोड़ने का दांव चल कर सरकार ने पहले ही अपने ऊपर बने दबाव को कम किया है। इस बीच लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मामले पर बनी संयुक्त संसदीय समिति का कार्यकाल बढ़ाकर अगस्त का पहला हफ्ता कर दिया है।

सर्वदलीय बैठक में दिखी विपक्षी खेमे की फूट, देखें तस्वीरें

all party meet before monsoon session of parliament

इस बीच लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मामले पर बनी संयुक्त संसदीय समिति का कार्यकाल बढ़ाकर अगस्त का पहला हफ्ता कर दिया है। इससे भूमि अधिग्रहण बिल के मानसून सत्र में पारित होने के आसार बेहद कम हो गए हैं। ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा अधिक संशोधन आए तो सरकार नया बिल भी ला सकती है। बताया जा रहा है कि भूमि अधिग्रहण बिल पर जारी सियासी जंग के बीच सपा और बसपा के बदले रुख से सरकार को राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वदलीय बैठक में दिखी विपक्षी खेमे की फूट, देखें तस्वीरें

all party meet before monsoon session of parliament
इन दोनों दलों ने संकेत दिया है कि सरकार अगर मौजूदा भूमि अधिग्रहण बिल में कुछ बदलाव करे तो वे इसका समर्थन कर सकते हैं। बताया जाता है कि मानसून सत्र के कामकाज को सुचारु रूप से चलाने की कवायद में हुई सर्वदलीय बैठक में समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार को जमीन बिल पर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

सर्वदलीय बैठक में दिखी विपक्षी खेमे की फूट, देखें तस्वीरें

all party meet before monsoon session of parliament

पीएम नरेंद्र मोदी को भूमि अधिग्रहण बिल पर बीच का रास्ता निकालना चाहिए। वहीं बसपा ने भी बिल पर नरमी दिखाते हुए कहा है कि वह इस बिल को सशर्त समर्थन को तैयार है। हालांकि, बिल पर एकराय के जरिये आगे बढ़ने का संकेत पीएम मोदी बीते सप्ताह संपन्न हुई नीति आयोग की बैठक में ही दे चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्रियों को आश्वस्त किया था कि वे उनके सुझावों के मद्देनजर ही बिल पर आगे बढे़गे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed